scriptकई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है ये फल | fruits that are good for skin | Patrika News

कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है ये फल

locationभोपालPublished: Oct 17, 2018 02:20:53 pm

अपने अनोखे स्वाद और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए…

Health benefits of Avocado in hindi

कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है ये फल

भोपाल। एवोकाडो या रूचिरा नाशपाती के आकार का एक ऐसा फल है जो आकार में अमूनन बड़ा होता है। एवोकाडो का पेड़ आमतौर पर पैंसठ फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है और इसके फल का वजन भी अधिक होता है।
इसे केले की तरह कच्चा ही पेड़ से तोड़ लिया जाता है। वैसे तो एवोकाडो की कई किस्में पायी जाती हैं लेकिन इसकी क्रीम वाली एवोकाडो की किस्में ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह अपने अनोखे स्वाद और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है।
एवोकाडो खाने के फायदे: जानकार मानते हैं कि एवोकाडो खाने के बहुत सारे लाभ मिलते हैं, यह नाशपाती की तरह ही दिखता जरूर है,लेकिन यह उससे भी कहीं ज्यादा फायदेमंद होता हैं। आप इसका इस्तेमाल कच्चा रूप में या पका कर भी कर सकते हैं। इस फल से आप मिल्कशेक भी बना सकते हैं, लेकिन उसके लिए आइसक्रीम की आवश्यकता पड़ेगी।
आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार इसमें विटामिन ए, बी और इ भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं, इसके अलावा इसमें फाइबर और प्रोटीन भी मौजूद होता हैं, साथ ही एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता हैं।
इसके सेवन से सामान्यत: शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचता हैं,लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। वहीं इसके सेवन से आप बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे खाएं: खाने में एवोकाडो को आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। कई जगहों पर सैंडविच में भी एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा बटर या ऑयल के स्थान पर भी एवोकाडो का इस्तेमाल कर अनहेल्दी कैलोरी लेने से बचा जा सकता है। एवोकाडो में 14 ग्राम फैट पाया जाता है जबकि बटर में 81 ग्राम फैट मौजूद रहता है। इसलिए बटर के स्थान पर एवोकाडो का इस्तेमाल कर इसके अनोखे स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकता है।
ये होते हैं खास फायदे:
जानकारों का कहना है कि एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में सहायता करता हैं, इसका इस्तेमाल डायबिटीज़ के मरीजों को करना लाभप्रद माना गया है।
वहीं इसका इस्तेमाल हाथों के स्क्रब के लिए भी किया जाता हैं, इसके लिए एवोकाडो, अंडे का सफ़ेद हिस्सा, नींबू का रस और दलिये के पावडर का मिश्रण तैयार कर लें और इसे हाथों पर कुछ देर लगा कर रखे और बाद में साफ पानी से हाथ धो लें।
– एवोकाडो खाने के फायदे ये भी है की इसका इस्तेमाल वजन बढ़ाने के लिए भी किया जाता हैं, यह कार्बोहाइड्रेड और फैट का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जो लोग दुबले-पतले हैं वो एवोकाडो का इस्तेमाल कर अपने ढिलढोल को सुधार सकते हैं।
– एवोकाडो का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, यह स्किन के रूखेपन को दूर कर स्किन को निखारता हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कस्मेटिक के सामानों में भी किया जाता हैं।

– ज्ञात हो कि एवोकाडो खाने के फायदे हमारे बाल के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं, एवोकाडो बालो के रूखेपन को दूर करता हैं, इसके लिए एवोकाडो, अंडे का पीला भाग, दहीं और ऑलिय ऑयल को मिला कर बालो में लगाए और कुछ देर बाद बालों को धूल ले इससे आपके बाल चमकने लगेंगे।
लीवर के लिए- जानकारों का यह भी मानना है कि शरीर में लीवर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है एवोकाडो लीवर को डैमेज होने से बचाता है। इसमें कुछ ऐसे ऑर्गेनिक यौगिक पाए जाते हैं जो लीवर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
आमतौर पर हेपेटाइटिस सी होने पर लीवर कमजोर और डैमेज हो जाता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि एवोकैडो कई तरह की बीमारियों से लीवर को बचाता है और इसे मजबूत बनाता है।
एवोकाडो में कीड़े नहीं लगते…
बता दें की एवोकाडो के फायदे एक नहीं बहुत ढेर सारे है जैसे कि यह सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है। इन्हीं फ़ायदों की वजह यह फल कई देशों में उगाया जाता है।
एक खास बात ये भी है कि इसकी ऊपरी परत थोड़ी मोटी होती है, जिसकी वजह से इसमें कभी कीड़े नहीं लगते हैं। इसलिए आपको ऑर्गेनिक एवोकाडो खरीदने के बजाय प्राकृतिक रूप से उगाया गया एवोकाडो खरीदना चाहिए, क्योंकि इसमें कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं होता है।
एवोकाडो को आमतौर पर लोग कच्चा ही खाते है हालांकि कई बार लोग इसके कई सारे छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद इसे काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। वैसे एवोकैडो को कई जगहों पर सैंडविच में भी इस्तेमाल किया जाता है और लोग इस तरह से खाना भी काफी पसंद करते।
एवोकाडो की खासियत…
– एवोकाडो में करोटिन पाया जाता हैं जो मोतियाबिंद और मैकुलर डिज़नरेशन से रक्षा करता हैं और आंखो में होने वाली सभी समस्याओं को दूर करता हैं।
– एवोकाडो में फोलिक एसिड और विटामिन बी6 मौजूद होता हैं, यह हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करता हैं। यह हृदय के लिए बहुत हेल्दी होता है, जिसके कारण हार्ट अटैक आने की संभवना कम हो जाती हैं।
– एवोकाडो का इस्तेमाल सनस्क्रीन के लिए भी किया जाता हैं| यह स्किन को सूर्य के हानिकारक किरणों से बचाता हैं और स्किन के रेशेज को खत्म कर देता हैं।
– माना जाता है कि एवोकाडो दर्दनिवारक का भी काम करता हैं, इसका सेवन गठियां रोग से छुटकारा दिलाता हैं। इसमें फैट, विटामिन, आयरन और पोटैशियम मौजूद होते हैं।

– एवोकाडो के ऑयल को स्किन बड़े आसानी से सोख लेता हैं और यह स्किन को मुलायम और साफ रखता हैं, यह शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायता करता हैं इसलिए एवोकाडो का इस्तेमाल अपने खाने में करेंगे तो आपको भी इसका फायदा मिलेगा।
– यह स्किन को साफ करने में भी सहायता करता हैं और यह बेजान स्किन से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं, इसके सेवन से स्किन लंबे समय तक जवान और खिली-खिली नजर आती हैं, जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यह खतरनाक बीमारी कैंसर से भी छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।
दांतों के लिए- यह भी कहा जाता है कि अगर आपको सांसों की बदबू को दूर भागना है तो एवोकाडो खाइए इसे खाने से सांसों की बदबू दूर करने में मदद मिलती है, जो कि आमतौर पर खाना सही तरीके से न पचने और पेट गड़बड़ होने के कारण होता है।
पाचन क्रिया सही होने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है और एवोकैडो में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट फ्लेनॉयड मुंह के बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है। इसके अलावा एवोकैडो मुंह के कैंसर से भी हमें बचाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो