scriptकिसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, सीएम बोले- धान पूरी खरीदूंगा, लेकिन दूसरे राज्यों से कोई आया तो उसे ठीक कर दूंगा | Full paddy of registered farmers will be purchased | Patrika News

किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, सीएम बोले- धान पूरी खरीदूंगा, लेकिन दूसरे राज्यों से कोई आया तो उसे ठीक कर दूंगा

locationभोपालPublished: Dec 04, 2020 08:13:16 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

सीएम ने कहा- पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत धान, बाजरा खरीदा जायेगा

किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, सीएम बोले- धान पूरी खरीदूंगा, लेकिन दूसरे राज्यों से कोई आया तो उसे ठीक कर दूंगा

किसानों के कर्ज का ब्याज भरेगी सरकार, सीएम बोले- धान पूरी खरीदूंगा, लेकिन दूसरे राज्यों से कोई आया तो उसे ठीक कर दूंगा

भोपाल. राज्य शासन ने धान और बाजरा उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिये राज्य शासन द्वारा किसानों का पंजीयन कराया गया है। तुलाई का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जिन किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज धान और बाजरा बेचने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है, उनका शत-प्रतिशत अनाज खरीदा जायेगा।
किन्तु गलत तरीके से एमएसपी के जरिये धान, बाजरा बेचने में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर की जायेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, लेकिन बाहर वाला फसल लाकर मध्य प्रदेश में बेचने का प्रयास करेगा तो उसे जेल भिजवाया जाएगा। ट्रक भी जब्त करूंगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि आसपास के राज्यों से फसल लाकर बेचने का कोई प्रयास न करें।
प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा- पूरे देश में मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां के हर किसान के खाते में प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की आर्थिक मदद पहुंचेगी।

कृषि ऋण पर ब्याज सरकार भरेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को आजादी है कि वे अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। मंडी शुल्क आठ आना यानी 50 पैसे लगेगा और सब्जी मंडी में भी टैक्स 2 परसेंट कर दिया गया है। पिछली सरकार के कर्जमाफी के फेर में कई किसान कर्जदार हो गए और उन पर कर्ज की गठरी लद गई गई। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उस अवधि का ब्याज प्रदेश सरकार भरेगी और किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतरेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो