भोपाल

ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में धन आगमन से जुड़ी कुछ खास बातें, ऐसे समझें इन्हें…

हमें ऐसे मिलता है जल्द मालामाल ( richie rich ) होने का इशारा ( Future signs ) , ये है 30 खास बातें…

भोपालJun 29, 2019 / 04:19 pm

दीपेश तिवारी

ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में धन आगमन से जुड़ी कुछ खास बातें, ऐसे समझें इन्हें…

भोपाल। हमारे जीवन में हमें कई बार भविष्य के संकेत ( future signs ) मिलते हैं। जिनमें हमारे आने वाले समय के बारे में अच्छा या बुरा दोनों का इशारा होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में हम इस संकेतों ( Future signs ) को कई बार समझ ही नहीं पाते, जिसके कारण कभी कभी हमें नुकसान तक उठााना पड़ता है।

ऐसे ही कुछ संकेत हमें सपनों में भी आते हैं। लेकिन कई बार या तो हम सपने भूल जाते हैं या हम उन इशारों ( Future signs ) को समझ ही नहीं पाते। वैसे सोते में सपने आना एक आम बात है, जहां कुछ लोग इसे आपके मन में बैठी बातों का प्रतीक मानते हैं, वहीं कई पूरानी किताबों में तक इनके रहस्यों को बताया गया है।

वैसे भी कहा जाता है कि नवजात बच्चा या छोटे बच्चे सोते में कभी रोते या हंसते हैं तो माना जाता है कि या तो उन्हें अपने पूर्व जन्म की कोई बात सपने में दिख रही है, या ये भी मान्यता है कि इस दौरान विमाता देवी उन्हें खेल खिलाती हैं। जिसके चलते वे ऐसा व्यवहार करते हैं।

सच भी है अचानक सपने में किसी नवजात का हंसना या मुस्कुरा देना लोगों को हैरान भी कर देता है। वहीं जानकारों के अनुसार थोड़ा बड़े होने पर हमें प्रकृति भविष्य के संकेत ( Future signs ) देना शुरू कर देती है। ताकि हम सतर्क हो सकें। लेकिन जानकारी का अभाव इसमें सबसे बड़ी बाधा बन जाता है यानि जानकारी के अभाव में कई बार ये बात हम समझ ही नहीं पाते।

 

MUST READ : आपका शरीर ही देता है राजयोग के संकेत! ऐसे समझें इस इशारे को…

https://www.patrika.com/bhopal-news/do-you-have-rajyog-mark-on-your-body-see-here-3725470/

सपनों के इन संकेतों से जुड़े रहस्यों के बारे में जानकारी देते हुए हमें सपनों में मिलने वाले इन संकेतों ( Future signs ) की जानकार गुंजन मिश्रा बतातीं हैं कि सपने आपके आने वाले समय को दर्शाते हैं, हां ये भी है कि कई बार पुरानी चीजें भी सपने में सामने आ जाती हैं।

जिन्हें कई दफे हम स्वपन में ही बदलने की कोशिश तक करते हैं। कुल मिलाकर सपने हमारे जीवन में शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार की स्थिति को बताते हैं।

गुंजन मिश्रा कहती हैं कि क्या आप जानते हैं हम जो सपने देखते हैं उनमें से कुछ ऐसे सपने ( Future signs )होते हैं जो हमें मालामाल ( Rich ) बना सकते हैं।

उनके अनुसार नींद में सपने आना कोई अकारण नहीं होता है। ये हमारे जीवन में किसी न किसी बात का संकेत ( Future signs ) अवश्य करते हैं। दरअसल, सपनों में कई प्रकार के रहस्य छुपे होते हैं और इन रहस्यों का अपना इतिहास है।

इस बात के कई उदाहरण मिलते हैं कि उनके जीवन में बड़ी घटना से पहले उन्हें स्वप्न के माध्यम से इसका आभास हुआ था। हमारे जीवन में धन-वैभव के आगमन का संकेत ( Future signs ) इन 30 सपनों मिलते हैं।

money

30 सपने: जो देते हैं धन-वैभव के आगमन का संकेत! ( Future signs )

: यदि आपने स्वप्न में किसी देवी/देवता को देखा है तो इसका यह मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में आप एक सफल व्यक्ति बनेंगे और आपके जीवन में धन का आगमन होगा।

: किसी कन्या अथवा महिला को स्वप्न में नृत्य करते हुए देखना धन प्राप्ति का संकेत है।

: सपने में सारस पक्षी को देखना यह संकेत करता है कि आने वाले कुछ ही दिनों आपको धन प्राप्त होगा।

: कदम्ब वृक्ष को सपने ( Future signs ) में देखना भी धन आगमन का संकेत है।

: यदि आपने अपने सपने में आंबला और कमल का पुष्प देखा है तो आपका यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति ( money ) होगी।

: ख़ुद को कान में बाली पहनते हुए सपने में देखना धन प्राप्ति के संकेत ( Future signs ) हैं।

:सपने में किसी किसान को खेती करते हुए देखना, इस बात का संकेत हैं कि आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन की प्राप्ति होगी।

: यदि आपने सपने में जलते हुए दीपक को देखा है तो यह इस बात का संकेत ( Future signs ) है कि आने वाले कुछ ही दिनों में आपको धन प्राप्त होगा।

: सपने में स्वर्ण देखना धन प्राप्ति का योग है।

: सपने में ख़ुद को अंगूठी पहनना धन आने का संकेत है।

: सपने में किसी महल को देखना अधिक धन पाने का संकेत है।

: सपने में गाय का दूध लेना, इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको आने वाले दिनों में धन की प्राप्ति होगी।

: स्वप्न में किसी को गाय का दूध लेते हुए देखना भी धन पाने का संकेत ( Future signs ) है।

: सपने में सफेद घोड़े़ को देखना यह बताता है कि आने वाले समय मे आपको धन प्राप्त होगा।

: सपने में किसी हाथी को देखना यह प्रदर्शित करता है कि आने वाले समय में आपको किसी स्रोत से धन प्राप्त होगा।

: स्वप्न में गाय को देखने से धन प्राप्ति होती है।

: सपने में गाय का दूध एवं घी देखना शुभ होता है। इससे देखने वाले को धन की प्राप्ति होती है।

: सपने में फलों से लदा हुआ वृक्ष देखना धन प्राप्ति का संकेत ( Future signs ) देता है।

: सपने में चूहों को देखना भविष्य में धन पाने का संकेत है।

: सपने में काले बिच्छू को देखना भी धन पाने का संकेत ( Future signs ) है।

: स्वप्न में फन उठाते हुए सांप को देखना भी धन आने का संकेत( Future signs ) बताता है।

: सपने में सांप को उसके बिल के पास देखना धन मिलने का संकेत ( Future signs ) है।

: यदि आपने सपने में मृत पक्षी को देखा है तो यह भी आपको धन पाने का संकेत बताता है।

: यदि आपने सपने में तोता को देखा है तो इसका यह संकेत ( Future signs ) है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त होगा।

: सपने में नेवला देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई सपने में नेवला देखता है तो उसे जल्द ही भविष्य में हीरे जबाहरात मिलते है।

: सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना भविष्य में धन पाने की ओर इशारा करता है।

: सपने में सफेद चींटी को को देखना धन प्राप्ति का संकेत ( Future signs ) है।

: यदि आपने सपने में आम का बगीचा देखा है तो जल्द आप अमीर बनेंगे और अचानक आपको धन प्राप्त होगा।

: यदि आप सपने में ख़ुद को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको भविष्य जल्द ही धन प्राप्त होगा।
: सपने में ख़ुद को किसी पहाड़ पर चढ़ना भी धन पाने का संकेत( Future signs ) है।

Home / Bhopal / ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में धन आगमन से जुड़ी कुछ खास बातें, ऐसे समझें इन्हें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.