scriptGanesh Chaturthi: Ganesh Chaturthi Sthapana Shubh Muhurat 2023 Ganesh | Ganesh Chaturthi: बप्पा दूर कर देंगे सारे कष्ट, बस इस दिशा में करें गणेश स्थापना, पैसों की कमी होगी दूर | Patrika News

Ganesh Chaturthi: बप्पा दूर कर देंगे सारे कष्ट, बस इस दिशा में करें गणेश स्थापना, पैसों की कमी होगी दूर

locationभोपालPublished: Sep 18, 2023 12:05:48 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Ganesh Sthapana Vidhi 2023: गणेश उत्सव की शुरूआत मंगलवार से होने जा रही है। 10 दिन तक शहर के लोग श्रीजी की भक्ति में डूबे रहेंगे। घरों में और पंडालों में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। खासकर इस बार शहरवासी मिट्टी की ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग कर रहे हैं।

gettyimages-548295807-170667a.jpg
Ganesh Sthapana Vidhi 2023

सही दिशा में करें स्थापना

सुख, समृद्धि, वैभव के दाता भगवान गणेश के जन्म उत्सव पर सही दिशा में श्रीजी की स्थापना जीवन में वैभव और खुशहाली ला सकती है। ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी ने बताया कि श्रीजी की स्थापना के दौरान दिशाओं का विशेष महत्व है। सही दिशा में भगवान गणेश की स्थापना करने से जातकों की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। सुख-समृद्धि बढ़ती है और गलत दिशा में श्रीजी स्थापना करने से जीवन में उनके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.