scriptganesh utsav 2019 : राजधानी मेें कही जयपुर के हवा महल में विराजेंगे लालबाग के राजा, तो कहीं गोवर्धन पर्वत की सजेगी झांकी | ganesh utsav 2019 : Tableau Started getting ready | Patrika News

ganesh utsav 2019 : राजधानी मेें कही जयपुर के हवा महल में विराजेंगे लालबाग के राजा, तो कहीं गोवर्धन पर्वत की सजेगी झांकी

locationभोपालPublished: Aug 21, 2019 11:52:06 am

Submitted by:

Amit Mishra

गणेश उत्सव के लिए तैयार होने लगी झांकियां, बाहर से आए कलाकार तैयार कर रहे झांकियां
न्यू मार्केट झांकी में रोजाना वितरित किए जाएंगे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का देंगे संदेश

ganesh utsav 2019 : राजधानी मेें कही जयपुर के हवा महल में विराजेंगे लालबाग के राजा, तो कहीं गोवर्धन पर्वत की सजेगी झांकी

ganesh utsav 2019 : राजधानी मेें कही जयपुर के हवा महल में विराजेंगे लालबाग के राजा, तो कहीं गोवर्धन पर्वत की सजेगी झांकी

भोपाल। राजधानी में गणेश उत्सव ganesh utsav की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेश उत्सव ganesh chaturthi 2019 की शुरुआत दो सितम्बर से होगी। इस बार भी शहर में अनेक स्थानों पर भगवान गणेश के लिए आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कहीं जयपुर के हवा महल में भगवान की स्थापना की जाएगी, तो कहीं गोवर्धन पर्वत के अंदर भगवान गणेश विराजमान होंगे, तो कहीं ईको फे्रंडली पंडाल लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्व’छता का संदेश दिया जाएगा।


ईको फ्रेंडली होगी गणेश परिवार की प्रतिमा
न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ गणेश उत्सव समिति की ओर से भी न्यू मार्केट में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। समिति के अजय देवनानी ने बताया कि झांकी का मॉडल अभी तय नहीं किया है, लेकिन झांकी की ऊंचाई 65 फीट रहेगी। प्रतिमा के शृंगार के लिए सामग्री इंदौर से मंगाई गई है। झांकी स्थल पर स्व’छता का संदेश देने के लिए डस्टबिन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रोजाना आरती के बाद पौधे वितरित किए जाएंगे। झांकी के आयोजक मनोज गुरवानी, संयोजक विकास जोगी और कोषाध्यक्ष प्रीतम माधवानी है।

ganesh utsav NEWS

रेतघाट पर तैयार हो रहा गोवर्धन पर्वत
रेतघाट पर भी करीब चार लाख रुपए की लागत से 40 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया जा रहा है। गणेश उत्सव समिति रेतघाट के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने बताया कि पर्वत के अंदर चार गुफाएं रहेंगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शंकर, माता पार्वती औश्र गणेश बाल रूप में विराजमान रहेंगे। छिंदवाड़ा के कारीगर इसे तैयार कर रहे हैं।

 

पीपल चौक में विराजेंगे भोपाल के राजा
पीपल चौक में भी गणेश उत्सव पर भोपाल के राजा की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। यहां भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि सहित अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान होंगे। यह भोपाल के प्रथम गणेश है। यहीं से शहर में गणेश उत्सव मनाने की परम्परा शुरू हुई थी। गणेश उत्सव के दौरान यहां अनेक आयोजन किए जाएंगे।

 

बीमा कुंज में विराजेंगे लालबाग के राजा
बीमा कुंज कोलार रोड पर इस बार लालबाग के राजा के लिए जयपुर के हवामहल की तर्ज पर झांकी तैयार की जा रही है। इसे बंगाल के कलाकार तैयार कर रहे हैं। इसकी लागत पांच लाख रुपए से अधिक है। झांकी में 14 फीट ऊंची प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। प्रतिमा को मुंबई के ही कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। लालबाग के राजा गणेश उत्सव समिति के प्रमोद शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान यहां अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो