scriptgang rape की शिकार महिला जिस थाने पहुंची वहां की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट | gang rape in bhopal | Patrika News

gang rape की शिकार महिला जिस थाने पहुंची वहां की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

locationभोपालPublished: Oct 11, 2019 12:11:24 am

Submitted by:

govind agnihotri

पीएचक्यू के आदेश को पुलिस ने दिखाया ठेंगा, जहां पीडि़ता पहुंचे वहीं रिपोर्ट दर्ज करने का है आदेश
 

gang rape

gang rape

भोपाल. झांकी चल-समारोह देखने गई एक महिला के साथ रेलवे यार्ड वॉशिंग पिट के पास चार युवकों ने बलात्कार किया। हालांकि, जीआरपी पुलिस का कहना है कि बलात्कार एक युवक ने किया, तीन उसके सहयोगी रहे। महिला घटनास्थल से अंजान थी। वह हनुमानगंज थाने पहुंची। यहां थाना प्रभारी ने बिना प्राथमिकी दर्ज किए पीडि़ता को गाड़ी में बैठाया। घटनास्थल देखने के बाद जीआरपी थाने ले जाकर छोड़ दिया।

जीआरपी थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय पीडि़ता थाना क्षेत्र में रहती है। पीडि़त महिला की ननद ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे छोटी और बड़ी भाभी के साथ चल-समारोह देखने के लिए निकली थी। सब एक ऑटो में सवार थे। छोला मंदिर पुलिया के पास सभी उतर गए। भीड़ अधिक होने के कारण महिला गुम हो गई। इस बीच परिजन उसे खोजते रहे। रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी भाभी और ननद उसे खोजते हुए हनुमानगंज थाने पहुंचे। थाने के अंदर पीडि़त महिला अपनी बेटी के साथ बैठी हुई मिल गई। इसके बाद हुनमानगंज थाना पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां हनुमानगंज थाना पुलिस ने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई, वह उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बाद हनुमानगंज थाना पुलिस ने उन्हें एक गाड़ी में बैठाया और ले जाकर जीआरपी थाने छोड़ दिया। जीआरपी थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि ऑटो से उतरने के बाद वह रेलवे यार्ड वॉशिंग पिट की तरफ लघुशंका करने चली गई। इस बीच भाभी और ननद आगे निकल गई। जहां वह लघुशंका करने गई, वहां पर चांदबड़ निवासी धर्मेन्द्र राय (42), द्वारका नगर निवासी राकेश बाल्मिक (40), राजेन्द्र नगर निवासी राजेश खरे उर्फ गट्टू (40) और पानी की टंकी के पास चांदबड़ निवासी विक्रम बजेरिया आ गए। चारों ने मिलकर उसे दबोच लिया और अंधेरे में वाशिंग पिट के पास उसके साथ बलात्कार किया। धर्मेन्द्र उसके साथ बलात्कार करता रहा। राजेश और राकेश ने उसके हाथ-पैर पकड़ रखे थे। उसने मदद के लिए शोर मचाया, तो विक्रम ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वह किसी तरह हनुमानगंज थाने पहुंची, जहां से फिर जीआरपी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीडि़ता महिला थाने पहुंची थी। हनुमानगंज थाना प्रभारी पीडि़ता को लेकर घटनास्थल गए, लेकिन घटनास्थल जीआरपी थाना क्षेत्र में आता है। इसके चलते पीडि़ता को जीआरपी थाने भेजा गया।
इरशाद वली, डीआईजी सिटी भोपाल

जिस पीडि़ता ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। उसमेें चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना देर रात की है। महिला परिजनों के साथ झांकी देखने गई थी। एक मुख्य आरोपी है, तीन उसके सहयोगी हैं।
– दुष्यंत जोशी, थाना प्रभारी जीआरपी भोपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो