scriptकुछ घंटे पहले बज रहे थे ढोल नगाड़े, अब छा गया मातम, लोग भी हैरान क्या हुआ ये ?, देखें वीडियो | ganpati visarjan death : watch live video of boat overturn, 12 death | Patrika News

कुछ घंटे पहले बज रहे थे ढोल नगाड़े, अब छा गया मातम, लोग भी हैरान क्या हुआ ये ?, देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Sep 13, 2019 11:55:15 am

Submitted by:

Amit Mishra

दो नावों को जोड़कर सवार थे 17 लोग, 10 लोगों का हुआ पीएम

bhopal

भोपाल। राजधानी के छोटा तालाब स्थित खटलापुरा घाट में हुए हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों का बुरा है। परिजनों का कहना है कि रात तक सब ठीक ठाक था। और हम सब गणपति विसर्जन के तैयारी में लगे थे। लेकिन हमें क्या पता था कि जिनके साथ हम अभी गणपति विसर्जन की तैयारी कर रहे है अगले कुछ घंटों में वे हमारे बीच नहीं रहेगें।


येे है मामला
राजधानी के छोटा तालाब स्थित खटलापुरा घाट पर आज सुबह करीब पौने 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के रहने वाले 17 लोग खटलापुरा घाट में नाव में सवार होकर गणपति का विसर्जन करने गए थे तभी नाव पलट गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

नाव चलने वाले पर प्रकरण दर्ज
नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास पिता दिलीप कुमार दास निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304(A) भादवि० का पंजीबद्ध किया गया है।

मृतकों के नाम व पते:-

1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

3- करण पिता…… उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

4- हर्ष पिता ….. उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

9-अर्जुन शर्मा पिता……उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

10-राहुल मिश्रा पिता ……उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

11- करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

news

1100 क्वार्टर में छाया मातम
पिपलानी क्षेत्र के पुराने 1100 क्वार्टर में मातम छा गया है। हर कोई इस घटना को सूनकर हैरान है। लोगों का कहना है कि कुछ घंटोें पहले इसी जगह पर जहां ढोल नगाड़ा बजा रहा था वहां अब लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो