scriptगरोठ उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 67.50 प्रतिशत मतदान | Garoth will decide your legislator | Patrika News

गरोठ उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 67.50 प्रतिशत मतदान

locationभोपालPublished: Jun 27, 2015 06:05:00 pm

विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने मिला। 5 बजे 67.50 प्रति. मतदान किया गया। 

elections

elections

भोपाल। मंदसौर के गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया। कांग्रेस, बीजेपी समेत कुल 8 प्रत्याशी यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सुभाष सोजतिया, और बीजेपी के चंदर सिसोदिया के बीच माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया ने भानपुरा के मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं बीजेपी के चंदर सिंह ने कोटड़ा खुर्द के मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसी बीच मतदान केंद्र क्रमांक 106 अंतरालिया में विवाद की संभावनाओं की खबर है।

चुनाव से पहले जहां सीएम शिवराज ने खुद पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभाली और कई रैली, आमसभा संबोधित की, वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और राज बब्बर ने पार्टी के लिए प्रचार किया।
————————————————-
12 बजे तक 20 फीसदी मतदान
गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे तक १२ प्रतिशत मतदान हो चुका था। अब तक चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा के चंदरसिंह और कांग्रेस के सुभाष सोजतिया सहित कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें चुनने के लिए दो लाख १८ हजार से अधिक मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे।

सोजतिया पहुंचे मतदान करने
चुनाव के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखने मिला। महिलाओं सहित बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे तक मतदान 25.29 प्रतिशत रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढऩे लगी। कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष कुमार सोजतिया भी मतदान के लिए पहुंचे। 

मतदान का बहिष्कार
हिंगोरिया गांव में सड़क खराब होने की बात पर 213 वोटर्स ने मतदान नहीं किया। हिंगोरिया खेड़ा सहित चौकी, मानकी में भी मतदान का बहिष्कार किया गय। 
———————–
 
दोपहर तक 40.88 फीसदी मतदान
गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक 40.88 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें 42.12 प्रतिशत पुरुष और 38.82 महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र के तीन गांवों के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया, जहां प्रशासन की समझाइश के बाद दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ।

अब तक चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा के चंदरसिंह और कांग्रेस के सुभाष सोजतिया सहित कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें चुनने के लिए दो लाख 18 हजार से अधिक मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे।

पहले बहिष्कार, फिर मतदान
सेमलीशंकर मतदान केंद्र क्रमांक 239 पर 15 मिनट के लिए ईवीएम बंद रही। इसकी वजह बटन खराब होना था। वहीं, चौकी, 
मानकी और हिंगोरिया खेड़ा के मतदाताओं ने सड़क, बिजली और पानी की कमी को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। हिंगोरिया में 213 मतदाता हैं। उनका कहना था कि खेती के लिए बिजली नहीं मिलती है।
———————————–
शाम 5 बजे 67.50 प्रतिशत
गरोठ में दिनभर मतदान का तेजी से जारी रहे। दिन ढलने के साथ ही मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने बहिष्कार किया, लेकिन समझाइश के बाद पुन: मतदान शुरू किया गया। हिंगोरिया में जनपद अध्यक्ष तुफंनसिंह सिसोदिया मतदाताओं को समझाने पहुंचे शाम 5 बजे तक 67.50 प्रतिशत मतदान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो