scriptGathering of saints in Bhopal, will give discourse | मन की शांति और लोगों को आध्यात्म से जोड़ने इस माह शहर में जुट रहे कई संत साध्वी | Patrika News

मन की शांति और लोगों को आध्यात्म से जोड़ने इस माह शहर में जुट रहे कई संत साध्वी

locationभोपालPublished: Sep 05, 2023 01:01:52 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

 

इन दिनों चातुर्मास चल रहा है, साथ ही तीज त्योहारों का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में श्रद्धालु साधना, आराधना कर रहे हैं। मन की शांति और लोगों को आध्यात्म से जोड़ने के लिए इस माह शहर में कई आध्यात्मिक संतों और साध्वियों का आगमन हो रहा है।

bageshwar.jpg
भोपाल. इन दिनों चातुर्मास चल रहा है, साथ ही तीज त्योहारों का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में श्रद्धालु साधना, आराधना कर रहे हैं। मन की शांति और लोगों को आध्यात्म से जोड़ने के लिए इस माह शहर में कई आध्यात्मिक संतों और साध्वियों का आगमन हो रहा है। शहर में वर्तमान में तीन स्थानों पर कथाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी प्रकार आने वाले दिनों में प्रसिद्ध कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 15 सितम्बर से तीन दिवसीय हनुमंत कथा और साधु वासवानी मिशन की दीदी कृष्णा कुमारी का 27 को सत्संग संध्या कार्यक्रम होगा। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.