scriptGayatri Mahayagya held in 24 houses simultaneously, women priests part | एकसाथ एक समय पर 24 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ, महिला पुरोहितों ने निभाई भागीदारी | Patrika News

एकसाथ एक समय पर 24 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ, महिला पुरोहितों ने निभाई भागीदारी

locationभोपालPublished: Jul 30, 2023 10:13:52 pm

शोभायात्रा के लिए जरिए लोगों को किया जागरुक

- जवाहर चौक में हुआ आयोजन

gayatri_1.jpg
गायत्री श​क्तिपीठ की ओर से घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन रविवार को जवाहर चौक क्षेत्र में किया गया।
भोपाल. गायत्री शक्तिपीठ द्वारा हर रविवार को शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को शहर के जवाहर चौक में 24 घरों में एकसाथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महिला पुरोहितों ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ कराया। इस दौरान क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.