script

नवरात्र के ये चमत्कार! जानें और पाएं अपनी राशि के अनुसार…

locationभोपालPublished: Oct 08, 2018 04:49:37 pm

जाने अपनी राशि की देवी को कैसे करें प्रसन्न…

navratri special mirecals

नवरात्र के ये चमत्कार! जानिये अपनी राशि के अनुसार…

भोपाल। नवरात्रि का त्योहार सनातन धर्मावलंबियों में प्रमुख से मनाया जाता है। इन दिनों देवी मां के नौ रूपों की अराधना करते हुए भक्त 9 दिनों तक व्रत भी रखते हैं। वहीं इस साल की शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, इस मौके पर हर दिन मां के 9 स्वरूपों की पूजा होती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हर भक्त सभी देवियों की पूजा अर्चना करता है, जिससे उसे देवी मां की कृपा भी प्राप्त होती है। पर क्या आप जानते हैं कि देवी मां की पूजा की स्थिति भी आपकी राशि को काफी प्रभावित करती है। जैसे हर कुंडली में एक खास राशि और उसका स्वामी होता है, ऐसे ही हर राशि की एक खास या यूं कहें मुख्य देवी होती हैं। जिनकी पूजा हमें सर्वाधिक फल प्रदान करती है।

वहीं नवरात्रि के हर दिन के लिए एक खास रंग भी होता है, माना जाता है कि इसे पहनने से भक्त से देवी मां जल्द प्रसन्न होती हैं। इसका सीधा सा कारण बताते हुए जानकार कहते हैं, जैसे हमारी परम्परा में धोती कुर्ते में मंदिर जाने की परंपरा है, उसी तरह रंगों को लेकर भी कुछ खास बातें है।

जानें नवरात्र के किस दिन कौन-से रंग…

1. शैलपुत्री: मां शैलपुत्री नवरात्रि की प्रथम देवी कहलाती हैं और पहले दिन इन्ही की खास पूजा होती है। इस दिन का शुभ रंग पीला माना जाता है। अत: इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

2. ब्रह्माचारिणी : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

3. चंद्रघंटा : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

4. कुष्मांडा : नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

5. स्कंदमाता : नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

6. कात्यायनी : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

7. कालरात्रि : नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

8. महागौरी : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

9. सिद्धिदात्री : नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि के राशि अनुसार उपाय…
ज्योतिष बीके श्रीवास्तव के अनुसार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्रि में राशि अनुसार विशेष उपाय किए जाएं तो माता की कृपा से भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
इनमें से एक है अपनी मुख्य देवी की पूजा। जानकारों के अनुसार हर राशि की एक मुख्य देवी होती हैं, जिनकी पूजा करने से इस राशि के जातक को जल्दी और खास लाभ मिलते हैं-
राशि की देवी मां…
1. मेष राशि
– इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की विशेष उपासना करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
– इस नवरात्रि पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा।
2. वृषभ राशि
– वृषभ राशि के लोगों को महागौरी स्वरूप की उपासना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।
– इस राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्र और महागौरी मां को प्रसन्न करें। इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनें, जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
3. मिथुन राशि
– इस राशि के लोगों को देवी यंत्र स्थापित कर देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, तारा कवच का रोज पाठ करें।
– इस राशि के लोग राशि स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में हरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएंगी।

4. कर्क राशि
– कर्क राशि के लोगों को शैलपुत्री की पूजा-उपासना करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। भगवती की वरद मुद्रा अभय दान प्रदान करती हैं।
– इस राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।

5. सिंह राशि
– सिंह राशि वालों के लिए मां कूष्मांडा की साधना विशेष फल देने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जाप करें। देवी बलि प्रिया हैं, इसलिए साधक नवरात्रि की चतुर्थी को आसुरी प्रवृत्तियों यानी बुराइयों का बलिदान देवी के चरणों में निवेदित करते हैं।
– सिंह राशि वाले सूर्य से संबंधित दोष दूर करने के लिए देवी कूष्मांडा को खुश करें। इसके लिए इस राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें।

6. कन्या राशि
– इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी का पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी मंत्रों का साविधि जाप करें। ज्ञान प्रदान करती हुई विद्या मार्ग के अवरोधों को दूर करती हैं।विद्यार्थियों हेतु देवी की साधना फलदाई है।
– आप राशि स्वामी बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनें जिससे आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी।
7. तुला राशि
– तुला राशि के लोगों को मां महागौरी की पूजा से विशेष फल प्राप्त होते हैं। काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें। इनकी पूजा से अविवाहित कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
– इस राशि वाले लोग अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

8. वृश्चिक राशि
– वृश्चिक राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना श्रेष्ठ फल प्रदान करती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
– वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्रि में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव प्रसन्न होंगे।
9. धनु राशि
– इस राशि वाले मां चंद्रघंटा की उपासना करें। संबंधित मंत्रों का यथाविधि अनुष्ठान करें।
– इस राशि के लोगों को राशि स्वामी गुरु के अनुसार, गरबा खेलते समय पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनके हर काम पूरे हो सकते हैं।

10. मकर राशि
– मकर राशि के लोगों के लिए कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। नर्वाण मंत्र का जाप करें। ये देवी शत्रुओं का नाश करने वाली हैं।
– इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होंगी।
11. कुंभ राशि
– कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए देवी कालरात्रि की उपासना लाभदायक मानी गई है। इस राशि के लोग नवरात्रि में देवी कवच का पाठ करें।
– आप राशि स्वामी शनिदेव को खुश करने के लिए इस नवरात्रि पर काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें, इससे कालरात्रि देवी और शनिदेव खुश होंगे।

12. मीन राशि
– मीन राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। हरिद्रा (हल्दी) की माला से यथासंभव बगलामुखी मंत्र का जाप करें।
– इस राशि के लोग केसरिया, पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे महालक्ष्मी तथा इस राशि के स्वामी गुरु भी प्रसन्न होंगे।

राशि के अनुसार पहनें कपड़े :
हर रंग हर इंसान को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। दरअसल हमारी जिंदगी में रंग कई तरह से प्रभावित करते हैं। कई रंगों हमारे लिए बहुत लक्की होते हैं तो कई रंग हमारे लिए खराब भी होते हैं।
कई रंगों को पहनने से हमें सफलता मिलती है तो कई रंग हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ज्योतिष के अनुसार रंगों का हमारी राशियों के अनुसार चुनाव करना चाहिए। राशि के अनुसार रंग के कपड़े पहनने से कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानें हर राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
1. मेष : मेष राशि वाले लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि वाले लोगों को सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े शांति प्रदान करते हैं। लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से इन्हें पहेज करना चाहिए। नारंगी, गोल्डन, पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहता है।
2. वृष : व़ृष राशि के लोगों को गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए। इसकी जगह पर मैहरून रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसके अलावा खाकी, ब्राउन रंग के कपड़े आपको सूट करेंगे।
3. मिथुन : मिथुन राशि वाले लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से उन्नति, क्रिएटिविटी बढ़ती है। इसके अलावा काले, सफेद, लाल और पिंक रंग के कपड़े भी फायदेमंद साबित होंगे।
4. कर्क : किसी काम में सफलता चाहिए तो हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। सी ग्रीन रंग भी आपेक लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

5. सिंह : सिंह राशि के लोगों को के व्यक्ति के लिए सफेद, गोल्डन और पीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
6. कन्या : कन्या राशि वालों को पीच कलर, लाइट ब्लू और लाइट पिंक कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बोतल ग्रीन, काले और हरे रंग के मिश्रण को पहनना भी अच्छा रहेगा।

7. तुला : तुला राशि वालों को जिंदगी में संतुलन और सांजस्य लाने के लिए नीला रंग पहनना चाहिए। इसके अलावा पिंक, सफेद और काला रंग भी आपको सूट करेगा।
8. वृश्चिक : पर्पल, मैहरून , बौटल ग्रीन और लाल रंग के सेड्स आपके लिए अच्छे हैं।

9. धनु : धनु राशि वालों को नारंगी, लाल और पीला रंग पहनना चाहिए। पीला और नीला कलर आपके लिए बेस्ट हैं। सफेद रंग आपको रिलेक्स भी करता है। काले रंग को पहनने से बचें।
10. मकर : मकर राशि वालों के लिए ब्राउन और खाकी कलर शुभ हैं। लाल रंग इन लोगों को बार-बार नहीं पहनना चाहिए। इन लोगों को सफेद रंग पहनना अच्छा रहेगा।

11. कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए बैंगनी रंग और इससे मिलते जुलते शेड्स अच्छे रहेंगे।
12. मीन : मीन राशि वालों का शुभ रंग पीला है,लेकिन सफलता के लिए मैहरून रंग अच्छा रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो