भोपाल

मासूम को दी गई अंतिम विदाई, आरोपी पर 20 हजार का इनाम

10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या… जांच में जुटी पुलिस प्रशासन, शव के अंतिम संस्कार में बिलख-बिलख कर रो पड़े परिजन

भोपालJun 09, 2019 / 07:22 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

रेप की शिकार बच्ची का अंतिम संस्कार, बिलख-बिलख कर रो पड़े परिजन

भोपाल. नेहरू नगर स्थित मंडवा बस्ती में 10 साल की नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मासूस बच्ची के पिता बिलख-बिलख कर न्याय की गुहार करने लगे। जनाजे में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पुलिस प्रशासन सहित आमजन शामिल हुए।

घटना के सुर्खियों में आते ही मंडवा बस्ती में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी है। पुलिस प्रशासन आरोपी की तलाश में जुटी है। भोपाल आईजी योगेश देशमुख ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषण कर दी है। इधर, भाजपा-कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजन को दोषियों पर कडी से कडी कार्रवाई करने का आश्वसन दे रहे।

rape 1″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/09/0002_4686175-m.jpg”>सभी साक्ष्य जुटा लिए गए : गृहमंत्री बाला बच्चन

प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा मामले से संबंधित सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी अभी फरार हैं, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी शायद कुछ दिन पहले ही यहां मजदूरी करने आया था। मंडवा बस्ती की मदद से आरोपी को चिंहित कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर कडी से कडी कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे ऐसी घटना न हो सके।
girl rape 2

बच्चियां सुरक्षित नहीं : सांसद प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि लगातार प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार दोषी है। उज्जैन के बाद भोपाल की घटना दुखद है। बच्चियां सुरक्षित नहीं है तो पूरा समाज दुखी होता है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसे आरोपियों को फांसी से कम की सजा न हो।

यहां जानिए दिनभर का घटनाक्रम

– बीते शनिवार रात करीब 8 बजे बच्ची गुटखा लेने के लिए घर से निकली थी।
– कई घंटों बाद जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तब परिजन बच्ची को ढूंढने निकले।
– परिजन कमला नगर थाने में करीब 10 बजे बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हे दुत्कार कर भगा दिया।
– रात करीब 11.30 बजे पार्षद के कहने पर पीडित परिजन के घर पुलिस पहुंची।
– रविवार की सुबह 5 बजे परिजन को बच्ची की लाश मिली।
– लाश मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन सहित रहवासियों ने थाने का घेराव किया।
– लोगों को आक्रोशित देख पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
– गृहमंत्री बाला बच्चन की प्रेस कॉफ्रेंस
– दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टी।
– करीब 2 बजे मसूम बच्ची को दी गयी अंतिम विदाई
– जनाजे में कांग्रेस नेता दिग्विजय हुए शामिल
– आईजी ने आरोपियों को पकड़ने के ली की 20 हजार रुपए इनाम की घोषणा
girl rape 3

7 पुलिसकर्मी निलंबित

बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में लापरवाही बरतने वाले 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एएसआई देव सिंह, दो हवलदार नरेंद्र और जगदीश, चार सिपाही ब्रजेंद्र, रूप सिंह, प्रहलाद और वीरेंद्र सिंह निलंबित किया गया।


आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रवाना

जानकारी के मुताबिक मंडवा बस्ती में ही पीडित परिजन के एक घर छोड़कर अकरम के मकान में 35 साल से संदेही आरोपी रह रहा था। संदेही आरोपी विष्णु प्रसाद और अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम मक्सी, उज्जैन और खंडवा के लिए रवाना हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.