scriptलड़कियों की कमर पर पड़ने वाले डिंपल खोल देते हैं ये बड़े राज, भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां | girl Venus Dimples Make You Special | Patrika News

लड़कियों की कमर पर पड़ने वाले डिंपल खोल देते हैं ये बड़े राज, भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां

locationभोपालPublished: Apr 17, 2019 03:20:25 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

लड़कियों की कमर पर पड़ने वाले डिंपल खोल देते हैं ये बड़े राज, भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां

chin dimple

chin dimple

भोपाल। सामान्यत: सभी लोग देखते है कि लोगों के गालों में डिंपल पड़ते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि लड़कियों की कमर में भी डिंपल पड़ते है। ये बात कई लोगों के लिए नई होगी लेकिन बता दें कि ये सच है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि जिन स्त्रियों की कमर में इस तरह के निशान पाये जाते है वे भाग्यशाली होती हैं और ये निशान शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। इसीलिए इसे शुभ माना जाता है।

chin dimple

इन कारणों से पड़ते है डिंपल

पुरुषों के शरीर की अपेक्षा महिलाओं का शरीर ज्यादा लचीला होता है। उनके शरीर में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा डिंपल पाए जाते है। जिन महिलाओं की कमर के निचले हिस्से में हल्का सा भी गड्ढा पाया जाता है उसे ‘डिंपल ऑफ वीनस’ कहते है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि रोम में खूबसूरती की देवी को वीनस कहा जाता है। वीनस के नाम पर कमर के इस गढ्ढे का यह नाम दिया गया है। इस डिंपल का पेल्विस एरिया में होने के कारण इसको अपोलो छिद्र भी कहा जाता है।

chin dimple

खूबसूरती का प्रतीक है ये डिंपल

कहा जाता है कि जिन लड़कियों के चेहरे पर डिपल पड़ते है उन्हें काफी भाग्यशाली माना जाता है। ठीक वैसे ही जिन लड़कियों के कमर में ऐसे डिंपल पाए जाते है उन्हें काफी आकर्षक और भाग्यशाली माना जाता है। इन लड़कियों की खास बात ये होती है कि ये लोगों को बहुत जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। साथ ही स्वभाव से ये लड़कियां बहुत तेज होती है। कहा ये भी जाता है कि यदि किसी लड़की की कमर पर दो डिंपल पाए जाते हैं वे बहुत ही रोमांटिक होती हैं, इनको अपने भविष्य में भी रोमांटिक जीवनसाथी मिलता है।

ट्रेंडिंग वीडियो