scriptगर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाथरूम में छिपा था युव क, लड़कियों ने पकड़कर पीटा | Girls beaten by boy hidden in hostel bathroom | Patrika News

गर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाथरूम में छिपा था युव क, लड़कियों ने पकड़कर पीटा

locationभोपालPublished: May 28, 2019 12:04:08 pm

Submitted by:

Amit Mishra

राजधानी के एमपी नगर इलाके की घटना।

news

गर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाथरूम में छिपा था युव​क, लड़कियों ने पकड़कर पीटा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाथरूम में छिपे एक युवक की लड़कियों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई। पिटाई के बाद लड़कियों ने युवक को एमपी नगर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक एमपी नगर क्षेत्र में कई गर्ल्‍स हॉस्‍टल है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक युवक गर्ल्‍स हॉस्‍टल के बाथरूम में छिप गया। लड़कियों के जब इस बारे में पता चला सबने मिलकर युवक को बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी।

 


गर्ल्‍स हॉस्‍टल संचालक की पत्नी की मौत
उधर गर्ल्‍स हॉस्‍टल संचालक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नींद की गोलियों का अधिक सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला बड़े भाई की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी। थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि न्यू अशोका गार्डन निवासी शैली जैन (46) पति शैलेन्द्र जैन गृहिणी थीं। पति अशोका गार्डन इलाके में गर्ल्‍स हॉस्‍टल चलाते हैं और उनकी बेगमगंज जिला रायसेन में टायर की एजेंसी है।

शनिवार शाम शैली ने ज्यादा नींद की गोलियां खा ली थीं। पति ने उन्हें बेहोशी की हालत में जहांगीराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि करीब चार साल पहले शैली के सगे बड़े भाई की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई थी।

 

इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में आ गई थीं, उन्हें नींद नहीं आती थी। उनका दो अलग-अलग मनोचिकित्सक के यहां इलाज भी चल रहा था। हालांकि अब तक परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं।उनके बयान होने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो