scriptबदले मौसम ने छीना चैन, राजधानी मेॆ 6 साल से अक्टूबर में भी गर्मी का कहर | Global warming effects Weather change in BhopalMP | Patrika News

बदले मौसम ने छीना चैन, राजधानी मेॆ 6 साल से अक्टूबर में भी गर्मी का कहर

locationभोपालPublished: Oct 07, 2017 09:30:51 am

Submitted by:

sanjana kumar

मानसून की विदाई का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है सूरज के तेवर ठंडे होने की बजाय गर्म होते जा रहे हैं…

weather forecast, bhopal weather forecast, monsoon in bhopal, global warming effects in bhopal, mp,weather pattern change in india,latest news of bhopal in hindi

weather forecast, bhopal weather forecast, monsoon in bhopal, global warming effects in bhopal, mp,weather pattern change in india,latest news of bhopal in hindi

 

भोपाल। मानसून की विदाई का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है सूरज के तेवर ठंडे होने की बजाय गर्म होते जा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 01 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 06 सालों से राजधानी में अक्टूबर का महीना खूब तप रहा है।

वर्ष 2015 में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है, इस बार भी पारा जल्द ही 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिन से तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से ०३ डिग्री ऊपर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं। आसमान भी सुबह साफ रहता है। दिन में धूप तीखी निकल रही है। छत्तीसढ़ के आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलते नमी में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। इस नमी के कारण उमस का माहौल बन गया है। बुधवार को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि गुरुवार को यह 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात की राहत भी गई
पिछले पांच दिन से रात में गुलाबी ठंड का अहसास करा रही रातें भी गुरुवार-शुक्रवार की रात अचानक गर्म हो उठीं। रात का अधिकतम तामपान २३ डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 03 डिग्री अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान १९.४ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो