भोपाल

बदले मौसम ने छीना चैन, राजधानी मेॆ 6 साल से अक्टूबर में भी गर्मी का कहर

मानसून की विदाई का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है सूरज के तेवर ठंडे होने की बजाय गर्म होते जा रहे हैं…

भोपालOct 07, 2017 / 09:30 am

sanjana kumar

weather forecast, bhopal weather forecast, monsoon in bhopal, global warming effects in bhopal, mp,weather pattern change in india,latest news of bhopal in hindi

 

भोपाल। मानसून की विदाई का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है सूरज के तेवर ठंडे होने की बजाय गर्म होते जा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 01 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 06 सालों से राजधानी में अक्टूबर का महीना खूब तप रहा है।

ये भी पढ़ें : मप्र के 23 जिलों की 127 तहसीलें सूखा प्रभावित घोषित

ये भी पढ़ें : अब 48 घंटे में जान ले रहा है ये वायरस, न बनें घरेलू डॉक्टर लक्षण दिखें तो तुरंत पहुंचे अस्पताल

वर्ष 2015 में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है, इस बार भी पारा जल्द ही 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिन से तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से ०३ डिग्री ऊपर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं। आसमान भी सुबह साफ रहता है। दिन में धूप तीखी निकल रही है। छत्तीसढ़ के आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलते नमी में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। इस नमी के कारण उमस का माहौल बन गया है। बुधवार को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि गुरुवार को यह 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें : सीएम के सपने पर भारी पड़ी इस अफसर की जरा सी लारवाही, अब करना पड़ रहा ये काम

ये भी पढ़ें : Karva Chauth 2017 : जानिए इस बार कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

रात की राहत भी गई
पिछले पांच दिन से रात में गुलाबी ठंड का अहसास करा रही रातें भी गुरुवार-शुक्रवार की रात अचानक गर्म हो उठीं। रात का अधिकतम तामपान २३ डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 03 डिग्री अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान १९.४ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.