scriptदक्षिण सूडान के जूबा में कार्गो विमान क्रेश, हादसे में 41 लोगों की मौत  | South Sudan Plane Crash: Cargo Aircraft Goes Down Near Juba Airport, At Least 41 Dead | Patrika News

दक्षिण सूडान के जूबा में कार्गो विमान क्रेश, हादसे में 41 लोगों की मौत 

Published: Nov 04, 2015 03:13:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में एक कार्गो विमान क्रेश हो गया। हादसे में 41 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों की इस संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।  स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा विमान के टेक ऑफ़ के कुछ ही समय बाद हो गया।  

दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में एक कार्गो विमान क्रेश हो गया। हादसे में 41 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों की इस संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा विमान के टेक ऑफ़ के कुछ ही समय बाद हो गया।

एक समाचार एजेंसी ने हादसे में सिर्फ दो लोगों के सुरक्षित होने का दावा किया है। सुरक्षित रहे दो लोगों में एक बच्चा और एक क्रू मेंबर शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबरों के अनुसार क्रेश हुआ विमान यूक्रेन की विमान निर्माता कंपनी अंटोव निर्मित था। एक समाचार एजेंसी ने क्रेश हुए क्षतिग्रस्त विमान के नाइल नदी के आस-पास होने की आशंका ज़ाहिर की है।

रेडियो मिराया नाम के एक स्थानीय रेडियो स्टेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस विमान ने उत्तर नाइल प्रांत के पलोच के लिए उड़ान भरी थी। विमान ने एयरपोर्ट से करीब 800 मीटर की उड़ान भरी ही थी कि वो अचानक क्रेश हो गया।

जानकारी में ये भी सामने आया है कि खराब मौसम की वजह से घटना स्थल पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बाधा पड़ रही है।

मौके पर पहुंचे समाचार चैनलों की रिपोर्ट्स की माने तो विमान में सवार अधिकतर लोगों ने सीट बेल्ट्स नहीं लगा रखी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो