script#RIPmanoharparrikar राष्ट्रीय शोक के बीच कांग्रेस ने रद्द किये अपने सभी कार्यक्रम | goa chief minister RIP manohar parrikar Congress canceled all programs | Patrika News

#RIPmanoharparrikar राष्ट्रीय शोक के बीच कांग्रेस ने रद्द किये अपने सभी कार्यक्रम

locationभोपालPublished: Mar 18, 2019 12:42:18 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

केन्द्र सरकार ने गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर देशभर में राष्ट्रीय शोक घोषित किया। इस बीच कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में होने वाली 29 प्रेस वार्ताएं रद्द की…

RIP manohar parrikar

RIP manohar parrikar

भोपाल. गोवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद देशभर में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इसके चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पहले से तय सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने बताया मनोहर पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस की पूर्व से घोषित प्रेस वार्ताएँ निरस्त कर दी गई।

प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने कहा, कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं को आदेशित किया गया था कि 29 लोक सभा मुख्यालों पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाए, किंतु ओझा ने मनोहर पर्रिकर के निधन के तुरंत बाद सारी प्रेस वार्ताएँ उनके सम्मान में निरस्त कर दी।

 

अब्बास ने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश के हर नेता का सम्मान करती है जिसने देश के लिए कार्य किए हो, परिकर जी देश के रक्षा मंत्री रहे भले ही वो भाजपा से थे। अब्बास ने यह भी कहा कि भाजपा को दूसरे दलों के नेताओं का सम्मान करना सीखना चाहिये जो बार बार कांग्रेस के स्वतंत्र सेनानियों का भी अपमान करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ती ।

गौरतलब है कि 63 साल के गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का रविवार 17 मार्च को निधन हो गया। पर्रिकर का एक साल से पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो