scriptबड़ी खबर: अभी खरीद लें सस्ता सोना, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका दोबारा | gold price today gold silver price today update | Patrika News

बड़ी खबर: अभी खरीद लें सस्ता सोना, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका दोबारा

locationभोपालPublished: Feb 12, 2021 11:13:16 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-सात महीनों में प्रति 10 ग्राम पर 8,000 रुपए सस्ता हुआ सोना-जानें अभी क्या है कीमत

भोपाल। अगर आप शादी विवाह के लिए सोना (gold price) खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको इससे अच्छा मौका कभी नहीं मिल सकता है। सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:31 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 193 रुपये यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

 

photo_2020-09-23_17-24-57_6417739_835x547-m_6669811-m.jpg

वहीं बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां का सराफा बाजार में एक बार फिर से चहल-पहल दिखने लगी है, इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। आज यानी 12 फरवरी को राजधानी भोपाल में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड 48910.00 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 72600.00 प्रति किलो है।

 

03_6678390_835x547-m.png

इस बीच बीते दिनों अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,843 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी भी बढ़त के साथ 27.31 डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने में आई गिरावट को देखते हुए लोग ये क्यास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इसका भाव एक बार फिर 45000 के करीब आएगा, लेकिन विशेषज्ञ इस गिरावट को स्थाई नहीं मान रहे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z89y3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो