scriptकम दाम में सोना खरीदने का मौका, भाव में आई गिरावट, जानें क्या है आज का रेट | Gold prices fall once again in mp | Patrika News

कम दाम में सोना खरीदने का मौका, भाव में आई गिरावट, जानें क्या है आज का रेट

locationभोपालPublished: Feb 26, 2021 11:08:48 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– अकेले पिछले दो महीनों में सोना 3,000 से ज्यादा हो चुका है सस्ता

gd_6247604-m.jpg

Gold prices

भोपाल। बीते दो महीनों से लगातार सोने के दाम (Gold price) लगातार बढ़ और घट रहे है। बीते बुधवार के बाद गुरुवार को भी मार्केट बंद होने के बाद सोने के भावों में गिरावट (Gold price today) देखी गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि अकेले पिछले दो महीनों में सोना 3,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं बात कोरोना काल की करें तो अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो सोना 10,000 से ज्यादा की गिरावट ले चुका है।

राजधानी में सोने के रेट

राजधानी भोपाल में लगातार सराफा बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है, इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। आज यानी 26 फरवरी को राजधानी भोपाल में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड 47720.00 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 73100.00 प्रति किलो है।

 

goldprice_6568292_835x547-m.jpg

वहीं बीते दिन वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 358 रुपये की गिरावट के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

जानिए अन्य जगहों के रेट

वहीं अन्य जगहों की बात करें तो मुंबई सर्राफा बाजार में सोने के रेट 46,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. दिल्ली में सोने के रेट 49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। कोलकाता में सोने के रेट 48,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. बेंगलुरु में सोने के रेट 47,340 रुपये पर हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zjedg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो