scriptअच्छा पुलिस अधिकारी अच्छा न्यायदाता भी है: कमलनाथ | Good police officer is a good judge too: Kamal Nath | Patrika News

अच्छा पुलिस अधिकारी अच्छा न्यायदाता भी है: कमलनाथ

locationभोपालPublished: Feb 24, 2019 09:13:08 am

Submitted by:

Ashok gautam

मुख्यमंत्री ने ली आईजी, डीआईजी, एसपी की उच्च स्तरीय बैठक

patrika

Kamal Nath,congressmen,cm,New Year,mahakal mandir,mahakal,inspection,police administration,helipad,

भोपाल। जरूरी नहीं है कि न्याय हमेशा अदाल में मिले, एक अच्छे पुलिस अधिकारी एक न्यायदाता भी होते हैं। स्वतंत्रता, बराबरी और न्याय, ये तीनों प्रजातंत्र के स्तंभ हैं। स्वतंत्रता और बराबरी की सीमाएं हैं, लेकिन न्याय की कोई सीमाएं नहीं होती हैं। पुलिस अधिकारी इसी विचार से काम करें तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को तत्काल न्याय मिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कही। वे यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था के माध्यम से सबसे गरीब और कमजोर वर्गों की सुरक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की गरिमा बनी रहना चाहिए, क्योंकि यह गरिमा उन्हें संविधान से मिलती हैं। संविधान को शक्ति प्रजातंत्र से मिलती है।
—————–
कानून-व्यवस्था पहली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कानून-व्यवस्था सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है वे लोगों की सुरक्षा में खरे उतरेंगे। पुलिस अधिकारी गंभीर और बड़े अपराधों पर भी नियमित समीक्षा करे, जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके।
टेक्निालाजी के साथ अपने आप में बदलाव करे पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध का स्वरूप अब धीरे-धीरे टेक्नालाजी में बदल गया है, इसके अनुसार पुलिस अधिकारी अपने आप को बदलने और चलने का प्रयास करें। नई टेक्नालॉजी के मामले में अगर पुलिस पीछे रहेगी तो अपराधों पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा।
——————–
महिला और बाल अपराधों पर लगाएं अंकुश
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला और बच्चों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। इसकी जांच में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा निषेधात्मक कार्रवाई के दायरे को भी बढ़ाया जाए, जिससे अपराधों की सख्या में कमी आए। नशीले पदस्थों की बिक्री में भी रोक लगाए। प्रदेश के बाहर से आने वाले नशीले पदार्थों के खेप पर भी पुलिस अपनी नजर रखे और इसके खिलाफ आबकारी विभाग के साथ संयुक्त जांच करे।
———–
सद्भाव बिगाडऩे वालों पर रखें नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे वालों पर पुलिस नजर रखे, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे। क्योंकि सांप्रदायिक दुर्भावना बहुत तेजी से फैलती हैं,। इसे नियंत्रण करना कई बार पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व चुनाव और विशेष धार्मिक अवसरों पर सक्रिय रहते हैं।
—————
बनाएं एकीकृत ट्रैफिक व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या बन गई है। इसके लिए एकीकृत पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो