भोपालPublished: Aug 16, 2023 08:13:04 am
Subodh Tripathi
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अगर आप 34 साल की नौकरी कर चुके हैं, तो आपको चौथा समयमान वेतनमान मिलेगा। जिससे आप की सैलरी बढ़ जाएगी
राज्य शासन में 35 साल की सेवा करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों को चुनावी वर्ष में यह किसी सौगात से कम नहीं है।