scriptबड़ा आदेश : रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कोई छुट्टी नहीं, जानिए वजह | Patrika News

बड़ा आदेश : रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कोई छुट्टी नहीं, जानिए वजह

locationभोपालPublished: Jul 02, 2022 08:01:55 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी नए आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताई वजह।

News

बड़ा आदेश : रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कोई छुट्टी नहीं, जानिए वजह

भोपाल. एक तरफ तो मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव की धूम है। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासनिक तैयारियां भी जोर शोर से की जा रही हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी नए आदेश में प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, ये व्यवस्था चुनाव के मद्दे नजर की गई है।

आपको बता दें कि, पिछले दिनों हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के स्थान पर संबंधित चुनावों में राज्य शासन के कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि, राज्य शासन के कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को ड्यूटी के आदेश भेजे जाने हैं। इन आदेशों को रिसीव करने के लिए सभी सरकारी दफ्तर शनिवार के साथ साथ रविवार को भी खोले जाेंगे।

 

यह भी पढ़ें- चुनाव के बीच पूरे शहर में रातों रात लगे ‘जातिवादी विधायक वापस जाओ’ के पोस्टर, रेप केस से जुड़ा मामला


9 थानों के प्रभारी इधर से उधर

भोपाल नगर निगम चुनाव में 06 दिन पहले पुलिस कमिश्नरेट ने के 9 थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। ये बदलाव मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के बाद किए गए हैं। गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल मकरंद देउस्कर से थाना प्रभारियों के फेरबदल का प्रस्ताव मांगा था।

 

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8byikp

ट्रेंडिंग वीडियो