script

18 आइपीएस के तबादले, सरकार ने इंटेलीजेंस एडीजी राणा को एक माह में हटाया

locationभोपालPublished: Feb 11, 2019 11:36:59 am

Submitted by:

Amit Mishra

18 आइपीएस के तबादले

news

सरकार ने इंटेलीजेंस एडीजी राणा को एक माह में हटाया

भोपाल. राज्य सरकार ने रविवार को 18 आइपीएस अफसरों के तबादले किए। इनमें पन्ना एसपी, ग्वालियर एवं रीवा आइजी व ग्वालियर, चंबल, खरगोन और रतलाम डीआइजी शामिल हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंटेलीजेंस एडीजी संजय राणा की कार्यशैली पसंद न आने पर उन्हें एक माह में ही हटा दिया। उन्हें स्पेशल डीजी प्रशिक्षण पदस्थ किया है। उनकी जगह एडीजी सीआइडी कैलाश मकवाना को इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी सौंपी है।

कमलनाथ ने सत्ता संभालने के 8 दिन बाद ही राजीव टंडन को इंटेलीजेंस से हटाकर एडीजी रेल पदस्थ किया था। इस आदेश में राजीव टंडन को फिर सीआइडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी है। वहीं सायबर क्राइम एक्सपर्ट अशोक दोहरे को स्पेशल डीजी सायबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। इधर, दिग्विजय सिंह के करीबी राजाबाबू सिंह को ग्वालियर आइजी बनाया गया है। कांग्रेस की महिला नेता शशि राजपूत ने अपने डीआइजी बेटे गौरव राजपूत का तबादला 48 घंटे में खरगोन से बदलवाकर मनमाफिक जगह रतलाम करवा लिया।

ये 18 आइपीएस इधर से उधर
प्रदेश सरकार ने रविवार को 18 आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार सूची इस प्रकार है…
नाम ————-वर्तमान पदस्थापना ————————नई पदस्थापना
अशोक दोहरे ———स्पेशल डीजी एसआइएसएफ ——— स्पेशल डीजी सायबर क्राइम
संजय राणा———- स्पेशल डीजी इंटेलीजेंस ——————स्पेशल डीजी ट्रेनिंग
अरुणा मोहन राव ————एडीजी प्राइवेट सिक्योरिटी ——–एडीजी रेल भोपाल एवं साइबर क्राइम
आरके टंडन ————–एडीजी रेल भोपाल ———————एडीजी सीआइडी
कैलाश मकवाना ———–एडीजी सीआइडी ———————एडीजी इंटेलीजेंस
डी. श्रीनिवास राव एडीजी ——–ईओडब्ल्यू भोपाल —————-एडीजी प्रबंध पीएचक्यू
अनिल कुमार —————-एडीजी शिकायत ——————–एडीजी प्राइवेट सिक्योरिटी पीएचक्यू
राजाबाबू सिंह ———–आइजी एसएएफ जबलपुर——————– आइजी ग्वालियर
चंचल शेखर —————-आइजी कार्मिक —————————पीएचक्यू आइजी रीवा
उमेश जोगा————— आइजी रीवा ——————————–आइजी एसएएफ जबलपुर
अंशुमान यादव ————आइजी ग्वालियर ————————-आइजी पीएचक्यू
अशोक गोयल ————–डीआइजी महिला अपराध —————-डीआइजी चंबल रेंज मुरैना ग्वालियर
एमएस वर्मा —————डीआइजी ग्वालियर ————————–डीआइजी खरगोन
ए.के. पाण्डेय —————-डीआइजी पीटीआरआइ पीएचक्यू ——————-डीआइजी ग्वालियर
गौरव राजपूत —-डीआइजी महिला अपराध खरगौन किया गया तबादला इंदौर निरस्त करते हुए डीआइजी रतलाम रेंज
आशीष डीआइजी —–विशेष शाखा रतलाम किया गया तबादला पीएचक्यू निरस्त करते हुए यथावत पीएचक्यू
अनिल कुशवाह सेनानी ——-15वीं वाहिनी विसबल इंदौर ————————–एसपी पन्ना
विवेक सिंह ———एसपी पन्ना ————– सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर

ट्रेंडिंग वीडियो