scriptबच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो अपनाएं ये एक उपाय, मिलेगी सफलता… | great vastu tips for children education | Patrika News

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो अपनाएं ये एक उपाय, मिलेगी सफलता…

locationभोपालPublished: Nov 24, 2018 01:22:57 pm

पद्मपुराण में वर्णन आया है कि जिस घर में…

eucation

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो ये एक उपाय अपनाएं, मिलेगी सफलता…

भोपाल। घरों में पालतू जानवर पालने एक आम बात है। जहां कुछ लोग बिल्ली, कुत्ते या अन्य जानवर या पक्षी पालते हैं। वहीं कई लोग तोते को भी घरों में पालते हैं।

हर जानवर के अपने फायदे और नुकसान भी होते हैं। ज्योतिष में जहां बिल्ली को राहू का रूप माना जाता है वहीं गाय को सभी देवों का स्थान माना गया है। ऐसे में आज हम आपको तोते से जुड़ी कई रहस्यमय बातें बताने जा रहे हैं।

पद्मपुराण में वर्णन आया है कि जिस घर में तोता पाला जाता है और उसका नाम भगवान के नाम पर रखा जाता है तो उस घर में राहु, केतु, शनि एवं मंगल की वक्रदृष्टि नहीं पड़ती तथा उस घर में यमराज का प्रवेश भी अत्यावश्यक होने पर ही होता है अर्थात उस घर में ‘अकाल मृत्यु’ की संभावना नहीं होती। तोता पालने से सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है।
पढ़ाई में ध्यान देने के लिए खास…
इसके अलावा आमतौर पर देखने में आता है कि बच्चे खेलने में अधिक रूचि लेते हैं और पढ़ाई से जी चुराते हैं। अगर आपके बच्चों के साथ भी यही हाल है तो झट से एक पोस्टर खरीदकर ले आएं जिस पर हरे रंग के तोता का तस्वीर बना हुआ हो।
वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रूचि बढ़ती है साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।

ये करें उपाय और ये हैं मान्यता…
: वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है, साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।
: तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोते का चित्र या मूर्ति घर में स्थापित करें।
: पति और पत्नी में प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए भी फेंगशुई के अनुसार तोते के जोड़े को स्थापित किया जाता है।

: फेंगशुई के अनुसार तोता 5 तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार साबित होता है। तोते के रंग-बिरंगे पंख वास्तव में पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। अगर घर में इनमें से किसी भी तत्व की कमी है, तो वह इससे दूर हो जाती है।
: तोता सौभाग्य की वृद्धि करता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें।

धन और बुद्धि की दिशा है उत्तर…
वास्तु विज्ञान में उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर को कहा गया है जबकि इस दिशा का प्रतिनिधि ग्रह बुध को बताया गया है। कुबेर धन के देवता हैं और बुध बुद्घि और व्यापार के कारक ग्रह हैं।
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा दोषपूर्ण होने पर व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित होती है जिससे समय पर निर्णय लेने की क्षमता व्यक्ति में कम हो जाती है जिससे आर्थिक उन्नति बाधित होती है।

इस दिशा के दोषपूर्ण होने से छोटे बच्चों का मन अधिक चंचल रहता है जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। हरा रंग और हरे रंग का पक्षी यानी तोता बुध का प्रिय होता है। उत्तर दिशा में हरे रंग के तोता का तस्वीर लगाने से उत्तर दिशा का दोष समाप्त हो जाता है और बुध का शुभ फल प्राप्त होने लगता है।
व्यापारियों को भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखने के लिए उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे अपनी बुद्घि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे व्यापार तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
इसका ध्यान रखें : बहुत से लोग पिंजरे में तोता पाल लेते हैं, लेकिन तोता पालना बहुत ही गलत है। लाल किताब के अनुसार कुंडली का विश्लेषण करके बहुत से लोगों को तोता नहीं पालने की हिदायत दी जाती है और बहुत से लोगों को बुधवार के दिन पिंजरे में कंठी वाला तोता पालने का कहा जाता है लेकिन उसके लिए नियम बनाए गए हैं।
दरअसल, तोतों में यह क्षमता है कि वो जो भी सुनते हैं उसे आसानी से याद कर लेते हैं और उसे वे मन ही मन या बोलकर दोहराते रहते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में गाली-गलौच या झगड़े चलते हैं तो वह भी इसी प्रकार का व्यवहार करेगा।
इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्‍थायी निर्माण हो जाएगा। इस तरह तोता पालना कई मामलों में शुभ भी है और अशुभ भी।
वहीं जानकार कहते हैं कि यदि आपकी कुंडली में तोता पालने का योग नहीं है, फिर भी आप तोता पालते है तो यह आपके लिए बर्बादी का कारण बन सकता है।
: यदि वह आपके साथ खुश नहीं है तो उसके मन से निकलने वाले श्राप से आप बच नहीं सकते जिसका प्रभाव आपके जीवन में समस्याएँ उत्पन्न करता है।

: तोता एक ऐसा पक्षी है जो दूसरों की नक़ल उतारता है यदि आपके घर लड़ाई-झगड़े होते है जिन्हें सुनकर तोता उन्ही बातों को दोहराता है तो इससे आपके घर में तनाव की स्तिथि उत्पन्न होती है।
: अपने घर के तोते के समक्ष ऐसी कोई भी बात जो आप दूसरों से छुपाना चाहते है नहीं करनी चाहिए क्योंकि तोते की आदत आपके इस राज को खोल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो