अपना पक्ष रखने पहुंचे पति ने आयोग को बताया कि उसके प्रेम-प्रसंग की जानकारी पहले से ही उसने अपनी मां को दे दी थी, लेकिन मां द्वारा घर से बेदखल करने की धमकी दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग अध्यक्ष लता वानखेड़े ने आवेदिका की सास को फटकार लगाई।
बचपन में हुई थी शादी
आवेदिका ने आयोग को बताया कि जब वह बहुत छोटी उम्र की थी तभी उसके माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी शादी चार महीने पहले की है।

ससुराल में होने वाली रस्में भी पूरी नहीं हुई कि अगले ही दिन पति दहेज का सामान और उसके जेवर लेकर अपनी प्रेमिका के साथ घर बसाने चला गया। दो दिन बाद जब पति घर पहुंचा तो उसने अपने प्रेम-प्रसंग की जानकारी उसको दी।
पति ने आयोग को बताया कि जिस लड़की को उसके माता-पिता
द्वारा पसंद किया गया था वह उसे पसंद नहीं थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। इधर, इंजीनियर युवती का वीडियो बना दोस्त ने किया वायरल
अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में इंजीनियर युवती के साथ दुष्कर्म कर उसके दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीडि़ता के कजिन तक जब वीडियो पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी दी। बाद में पीडि़ता ने महिला थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने जीरो पर मुकदमा दर्ज कर केस अयोध्या नगर ट्रांसफर कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। 25 वर्षीय युवती मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। भोपाल में रहकर उसने एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद भोपाल में ही उसकी नौकरी लग गई। जहां वो नौकरी करती थी, वहीं पर उसकी मुलाकात सहकर्मी न्यू मिनाल रेसीडेंसी निवासी अभिषेक पवार से हुई। दोनों गहरे दोस्त बन गए। 10 नवंबर 2016 को अभिषेक युवती को अपने घर ले गया। वहां पर उसने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। अभिषेक के माता-पिता शिक्षक हैं। उसने शादी की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि भोपाल छोडऩे के बाद से अभिषेक उसे लगातार फोन पर परेशान कर रहा था। भोपाल नहीं लौटने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। करने की धमकी देता था। युवती ने जब उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो अभिषेक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।