scriptरावण पर भारी पड़ा जीएसटी, गायब हो गईं मूंछे…कम हो गए सिर | GST Effects on Ravan Dahan Celebration and Dussehra 2017 | Patrika News

रावण पर भारी पड़ा जीएसटी, गायब हो गईं मूंछे…कम हो गए सिर

locationभोपालPublished: Sep 30, 2017 04:24:22 pm

Submitted by:

sanjana kumar

जीएसटी की मार से सोने की लंका का मालिक रावण भी अछूता नहीं रहा, स्थिति ये रही कि रावण बनाकर बेचने वाले अब भी खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं

GST, GST in India, GST Effects, Ravan Dahan, Ravan Dahan Celebration, Dussehra 2017, Dussehra 2017 Celebration

GST, GST in India, GST Effects, Ravan Dahan, Ravan Dahan Celebration, Dussehra 2017, Dussehra 2017 Celebration

भोपाल। जीएसटी की मार से सोने की लंका का मालिक रावण भी अछूता नहीं रहा। शहर में दशहरे पर दहन के लिए बनाए जा रहे रावण के पुतलों से नौ सिर गायब हैं। मूंछ भी छोटी हो गई है। कलाकार इसकी वजह निर्माण सामग्री का १५-२० फीसदी तक महंगा होना बता रहे हैं।
कलाकारों का कहना है कि रावण का जो पुतला पिछले साल 65 हजार का था, वह इस साल 75 हजार का है। आतिशबाजी भी महंगी हो गई है। तीन पीढि़यों से पुतले बना रहे कलाकार सुरेश साहू बताते हैं, कच्चा माल महंगा होने से पुतले की लागत भी बढ़ गई। मजदूरी भी महंगाई देनी पड़ रही है।
कुंभकर्ण और मेघनाद भी गायब पूरी तैयारी ऑन डिमांड

दिल्ली से आए कलाकार मुकेश बताते हैं कि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं बनाते। बल्कि एक जैसे पुतले बनाकर रखते हैं। रावण का ऑर्डर आता है, तो मूंछ बड़ी रखी जाती है, नहीं तो उन्हीं पुतलों पर छोटी मूंछ लगा देते हैं। अब हम विभिन्न आकार के पुतले बना लेते हैं और ग्राहकों का इंतजार करते हैं।
आतिशबाजी भी 15 से 20 फीसदी महंगी

पटाखों पर भी जीएसटी का असर है। ये भी काफी महंगे मिलेंगे। पिछले साल से यदि तुलना की जाए तो 15 से 20 फीसदी पटाखे महंगे मिलेंगे। पटाखों के महंगे होने का रावण पुतलों का खर्च भी बढ़ गया है। पटाखा व्यापारी बबलू साहू ने बताया कि पटाखों और आतिशबाजी पर जीएसटी लगा है, जिससे इस साल 15 से 20 प्रतिशत अधिक रेट पर पटाखे आतिशबाजी मिलेंगी।
* रावण बनाने वाले शहर के कारीगर बताते हैं कि राजधानी भोपाल में उनके पूर्वजों ने ही रावण बनाने की परम्परा शुरू की थी। पहले पूरे शहर में रावण का एक ही पुतला दहन किया जाता था। लेकिन अब करीब ७०-८० रावण दहन किए जाते हैं। इस साल जीएसटीक के कारण बहुत ज्यादा नहीं पर मंदी तो है।
– सुरेश साहू, रावण बनाने वाले कारीगर
रावण दहन की तैयारियां पूरी

शहर में छोटे-बड़े सभी दशहरा स्थलों पर रावण दहन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शहर का सबसे बड़ा रावण कोलार दशहरा मैदान में दहन किया जाएगा। इसके साथ ही भेल दशहरा मैदान, जंबूरी मैदान, टीटी नगर, बैरागढ़, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
शहर का सबसे बड़ा रावण

राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हर साल की तरह इस बार भी शहर का सबसे बड़ा रावण कोलार में दहन किया जाएगा। इस बार कोलार के इस रावण की खासियत ये भी है कि यह शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का सबसे बड़ा रावण होगा। सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम का यह आयोजन हिन्दू उत्सव समिति तथा पत्रिका की ओर से किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में स्थित करीब २ दर्जन छोटे-बड़े दशहरा मैदानों में रावण दहन तो कहीं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
शहर में जगह-जगह रावण दहन कर विजयपर्व मनाया जाएगा। कहीं आकर्षक आतिशबाजी, तो कहीं हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। पत्रिका और कोलार हिन्दू उत्सव समिति का प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन का कार्यक्रम आकर्षक होगा। १०५ फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
ऐसा होगा चौघडिय़ा

सुबह – 7.30 बजे से 9.00 शुभ
दोपहर – 12.00 बजे से 1.30 चर
दोपहर – 01.30 बजे से 03.00 लाभ
दोपहर – 03.00 बजे से 04.30 अमृत

बंजारी मैदान का किया निरीक्षण
शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लूनावत और दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी ने कोलार दशहरा मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब ५० हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। एेसे में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
निकलेगा चल समारोह

शिवाजी नगर दशहरा उत्वसव समिति द्वारा राम बारात चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही देवी जागरण भी होगा।
यह जानकारी क्षेत्रीय पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि वाचनालय के सामने होने वाले इस रावण दहन से ठीक पहले जोरदार आतिशबाजी की जाएगी। यह आयोजन का लगातार तीसरा वर्ष है।
हेलीकॉप्टर से पुष्पा वर्षा

छोला दशहरा मैदान में होने वाले शहर के सबसे पुराने रावण दहन कार्यक्रम में भगवान श्रीराम पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए बांके बिहारी मंदिर से भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं मैदान में राम रावण के युद्ध के दौरान सात फिट के हनुमान जी हवा में उड़कर सेना में शामिल होंगे।
50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

संत हिरदाराम नगर. नवयुवक सभा द्वारा शनिवार को हाई स्कूल ग्राउंड पर दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।
इसकी तैयारियां हो गई हैं। इस साल रावण 50 फीट एवं मेघनाद 45 फीट के पुतले का दहन होगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी होगी। इससे पहले नव युवक सभा भवन से राम बारात निकलेगी जो दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां पर भगवान की पूजा अर्चना कर आरती की जाएगी। नई बस्ती गांधी नगर दशहरा मैदान में भी दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गांधीनगर में दशहरा पर्व पर 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जायेगा एवं धार्मिक प्रस्तुति के साथ रंगीन आतिशबाजी भी की जायेगी।
धूमधाम से निकलेगी राम बारात, होगी पुष्प वर्षा

संत नगर में नव युवक सभा द्वारा भव्य राम बारात निकाली जाएगी। जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता सहित हनुमान जी बग्गी में सवार होकर भ्रमण पर निकलेंगे। यह शोभा बैंड बाजों के साथ मु य मार्ग से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी। इस बीच शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया जाएगा। दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर महाआरती के बाद मशहूर कारीगरों द्वारा रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा और फिर रावण, मेघनाथ के पुतले दहन किए जायेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो