भोपालPublished: Oct 24, 2022 11:08:39 am
deepak deewan
साढ़े चार सौ वर्ष से भगवान राम की सत्ता कायम है। इसका केंद्र है ओरछा। यहां श्रीराम राजा के रूप में प्रतिष्ठित हैं। आस्था ऐसी है कि शादी हो या कोई और मांगलिक कार्यक्रम, पहला निमंत्रण रामराजा सरकार को जाता है। नववधू का गृहप्रवेश भी सरकार के दर्शन से पहले नहीं होता।
ओरछा. बुंदेलखंड में साढ़े चार सौ वर्ष से भगवान राम की सत्ता कायम है। इसका केंद्र है ओरछा। यहां श्रीराम राजा के रूप में प्रतिष्ठित हैं। आस्था ऐसी है कि शादी हो या कोई और मांगलिक कार्यक्रम, पहला निमंत्रण रामराजा सरकार को जाता है। नववधू का गृहप्रवेश भी सरकार के दर्शन से पहले नहीं होता। सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए मंदिर में छापे-हल्दी लगे हाथ की छाप- लगाते हैं। हर साल निमंत्रण पत्र के यहां लगने वाले ढेर और हल्दी के रंग से चटक हुई दीवार यहां की गौरवशाली परंपरा की निशानी है।