ये रेखा बताती है गुप्त प्रेम
पंडित जी बताते है कि यदि आपके हाथ में शुक्र पर्वत पर एक रेखा का निकलना और विवाह रेखा पर जाकर उस एक साथ मिल जाना इस बात को बताती है कि आप गुप्त प्रेम में लीन है। इस रेखा से इस बात का पता भी लगता है कि आपके कितने गुप्त प्रेम रह चुके है। इस रेखा से अगर कई रेखाएं जुड़ी हुई रहती है तो यह है कि कई गुप्त प्रेम रह चुके है।
विवाह रेखा भी बताती है ये बात
जिन लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखाएं होती है और ये सारी रेखाएं एक ही जगह पर जाकर मिलती हो तो उस इंसान के कई प्रेम प्रसंग की संभावना रहती है। सबसे लंबी और सबसे स्पष्ट रेखा ही इस बात की ***** होती है कि इंसान के कितने प्रेम प्रसंग हैं। पंडित जी बताते है कि जिन लोगों की हृदय रेखा सीधी और चंद्र पर्वत उन्नत होती है उनकी लव लाइफ पूरी तरीके से सफल होती है लेकिन अगर से बीच से थोड़ी सी भी कटी हुई होती है तो लव लाइफ उतार चढ़ाव वाली होती है।
दाएं हाथ में विवाह रेखा हो तो
जिन लड़कों के दाएं हाथ में एक विवाह रेखा होती है उन्हें उनकी पत्नी बहुत प्यार करती है। इनका दांपत्य जीवन बहुत ज्यादा सुखी होता है। साथ ही इनकी संतान भी काफी भाग्यशाली होती है। दाएं हाथ में अगर अंगूठे के बगल से दो रेखाएं एक साथ निकली हो तो कहा जाता है ऐसी लोगों की लव लाइफ शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव वाली होती है लेकिन बाद में अपने आप सब ठीक हो जाता है।