scriptGuru Purnima 2019: चंद्रग्रहण के बावजूद गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त, दीक्षा भी ली | guru purnima 2019 celebration in madhya pradesh | Patrika News

Guru Purnima 2019: चंद्रग्रहण के बावजूद गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त, दीक्षा भी ली

locationभोपालPublished: Jul 16, 2019 12:15:41 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरु स्थान पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरु को नमन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही सिलसिला शुरू हो गया। खंडवा से खबर है कि दादाजी दरबार में एक लाख लोग पहुंच चुके हैं।

guru purnima 2019

guru purnima 2019

 

भोपाल। मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में गुरु पूर्णिमा ( guru purnima ) का पर्व शिद्दत के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख गुरु स्थानों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। चंद्रग्रहण के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं हुई और सुबह से आशीर्वाद और गुरुदीक्षा लेने वालों का तांता लग गया। खंडवा से खबर है कि दादाजी दरबार में एक लाख लोग पहुंच चुके हैं। यह आस्था का केंद्र देश-विदेशों में प्रसिद्ध है। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को होने जा रहे चंद्रग्रहण के सूतककाल का भी गुरुपूर्णिमा के पर्व पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है। लोग उत्साह से अपने गुरु के दरबार में श्रद्धा के साथ पहुंच रहे हैं।

 

दादाजी धाम में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश के खंडवा से खबर है कि अवधूत संत धूनीवाले दादाजी की समाधि स्थल पर पांच दिवसीय महोत्सव मनाया जा रहा है। पहले ही दिन एक लाख लोग दादाजी के दरबार में मत्था टेकने आ चुके थे। इसके अलावा गुरुपूर्णिमा के दिन मंगलवार को करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। दादाजी धाम में सुबह से ही भजन कीर्तिन के कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं धूनी माई में भक्त हवन कर रहे हैं। दूर-दूर से भक्तों के आने का सिलसिला चल रहा है।

 

 

karunadham

भोपालःचरण पादुका की होती है पूजा
भोपाल से खबर है कि श्यामला हिल्स स्थित दादाजी धुनीवाले दरबार में भी भक्तों के आने का सिलसिला चल रहा है। यहां भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस स्थान की मान्यता भी इसलिए है कि कभी दादाजी धूनीवाले यहां आकर कुछ समय के लिए रुके थे। तभी से उनकी चरण पादुका की पूजा यहां होती है।

 

करुणाधाम में पूजा अर्चना
भोपाल के नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम के सुदेश शांडिल्य महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। सुबह से ही गुरुदीक्षा लेने और गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। इधर, भोपाल के गुफा मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।

 

साईं दरबार में उमड़े लोग

भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित शिर्डी साईं मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया, वहीं जवाहर चौक के पास स्थित शांति नगर के साईं मंदिर में भी सुबह से उत्सवी माहौल है। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी लोग पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो