scriptग्वालियर के लुटेरों ने भोपाल में ढूंढा छिपने का आशियाना, गिरफ्तार | Gwalior accused arrested in bhopal | Patrika News

ग्वालियर के लुटेरों ने भोपाल में ढूंढा छिपने का आशियाना, गिरफ्तार

locationभोपालPublished: Sep 23, 2022 03:20:15 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

राजधानी भोपाल के एक घर में आराम फरमा रहे थे

Son killed his 67 year old mother by hitting with foot of cot in Jind

Son killed his 67 year old mother by hitting with foot of cot in Jind

भोपाल। ग्वालियर में लूट को अंजाम देने क बाद लुटेरे राजधानी भोपाल के एक घर में आराम फरमा रहे थे। यहां भी लूटेरे बाज नहीं आए और शहर में चोरी को भी अंजाम दिया। लेकिन ये लुटेरे ज्यादा दिन पुलिस गिरफ्त से बच नहीं पाए और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक महिला के घर छिपे लुटेरे
ग्वालियर से फरार ये लुटेरे भोपाल के छोला मंदिर इलाके में स्थित भानपुर से एक महिला के घर छिपे बैठे थे। पुलिस ने उन्हें यहीं से धर-दबोचा। इन बदमाशों की पूरी लोकेशन का पता ग्वालियर पुलिस ने लगाया था और भोपाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में उनकी मदद की थी। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के बंशीपुरा में 19 सितंबर को एक महिला और किशोर पर हमला कर उन्हें लूटने के बाद चार बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक महिला के घर पर हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो