script

गरीबों में कभी नहीं होती हैं अमीरों की ये 6 आदतें, आप भी जानिए

locationभोपालPublished: Aug 16, 2018 01:37:48 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

गरीबों में कभी नहीं होती हैं अमीरों की ये 6 आदतें, आप भी जानिए

rich people

rich people

भोपाल। दुनिया बहुत बड़ी है। इसमे अलग-अलग प्रकार के लोग रहते है लेकिन इंसान की कई आदतें भी उसे दूसरे लोगों से अलग नाती हैं। कई बार लोग सड़क से निकलते है तो अमीर इंसान को देखकर इस बात को जरूर सोचते है कि हम अमीर जैसे क्यों नहीं बन सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों ही वर्गों के बीच कई ऐसी आदतें होती है जिनके कारण ही दोनों को विभाजित कर दिया जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि गरीब को गरीब और अमीर को और ज्‍यादा अमीर बनाने में सबसे बड़ा योगदान उनकी आदतों का होता है। कई बार ये खेल राशियों और किस्मत का भी होता है। दुनिया भर के अरबपति और बेहद सफल लोग अपनी सफलता का श्रेय अच्‍छी आदतों को ही देते हैं। निजी और पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लि‍ए इन आदतों का ही अहम किरदार होता है. लेकिन गरीब लोगों में ज्यादातर इन अच्छी आदतों का अभाव देखा गया है। आप भी जानिए कि ऐसी कौन सी आदतें होती हैं जो दोनों वर्गों को अलग करती हैं….

rich people

अमीर लोगों कि ये खास आदत होती है कि वे लोग हर चीज को लिखित रुप में करते हैं। उनकी सूची बनाने की आदत उनको गरीबों से अलग करती है। अपने हर काम को पूरा करने के लिए वे शेडयूल बनाते है और उसी पर पूरी तरह से अमल करते हैं। अगर बात गरीब लोगों की करें तो वे अनऑर्गेनाइज्ड होते हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए वे कोई भी प्रयास नहीं करते हैं।

अमीर लोग हमेशा इस बात का ध्यान रखते है तकि कभी भी अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों पर नहीं थोपना है। स्वयं ही अपनी जिम्मेदारियों काबिल बनकर पूरा करना है। वहीं गरीब लोगों मे ऐसे आत्मविश्वास की कमी होती है। इसलिए वे आगे नहीं बढ़ पाते है।

अमीर लोग खुद को फिट एंड फाइन दिखाने के लिए हेल्दी डाइट लेते है व एक्सरसाइज करते है इसके विपरीत गरीब लोग इन चीजों को भूलकर सिर्फ पेट भरने के लिए ही काम करते है। यहीं कारण है कि वे आगे के लिए नहीं सोच पाते हैं।

कहा जाता है कि अगर कोई इंसान सफल होना चाहते है तो वह स्वयं ही सफलता के मार्ग खोज लेता है। वे एक लक्ष्य को लेकर ही आगे बढ़ते है जिसके चलते उन्हें सफलता हासिल हो जाती है, वहीं गरीब लोग दूसरों के सहारे रहने एवं किसी चमत्कार की उम्मींद ज्यादा करते हैं, जिसके कारण वह कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो