scriptहज यात्रियों की विदाई बेला में हर आंख हुई नम | Haj pilgrims farewell every eye in bela damp | Patrika News

हज यात्रियों की विदाई बेला में हर आंख हुई नम

locationभोपालPublished: Aug 08, 2018 06:59:30 am

Submitted by:

Rohit verma

93 यात्रियों ने भरी उड़ान: हज के लिए भोपाल से दूसरी और आखिरी फ्लाइट रवाना

haj

हज यात्रियों की विदाई बेला में हर आंख हुई नम

भोपाल. एक ओर नबी के दर के दीदार का ख्वाब तो दूसरी ओर अपनों को छोडकऱ सात समंदर पार जाने की मायूसी के बीच हज यात्री और परिजन जज्बाती नजर आए। हज हाउस से जैसे ही यात्री एयरपोर्ट के लिए बसों की ओर बढ़े तो यात्रियों और परिजनों की आंखें छलक पड़ीं। एक दूसरे के गले लगकर रो पड़े। बस में बैठने के बाद भी हज यात्री परिजनों को अपलक देखते रहे। यह नजारा सिंगारचोली हज हाउस के पास का था।
भोपाल से जाने वाले हज यात्रियों का दूसरा और आखिरी जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। हज हाउस में यात्रियों को मुबारकवाद देने बड़ी संख्या में परिजन, सगे संबंधी, दोस्त पहुंचे। दूसरे जत्थे में कुल 93 यात्री शामिल थे। परिजनों ने यात्रियों का फूल मालाओं और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। परिजन एयरपोर्ट पहुंचे और हज की फ्लाइट रवाना होते तक यहां रुके रहे।

मुंबई से 700 से अधिक यात्रियों ने भरी उड़ान
मुंबई से भी हज के लिए दो उड़ानें मंगलवार को उड़ान भरीं। इसमें मप्र के 700 से अधिक यात्री रवाना हुए। मंगलवार को पहली फ्लाइट से 408 और दूसरी फ्लाइट से 342 यात्री रवाना हुए। मुंबई से मंगलवार को प्रदेश की छटवीं और सातवीं फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना हुईं।

विशेष दुआ हुई
राजा भोज विमानतल पर हज यात्रियों को विदा करने शहरकाजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान, सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर शहरकाजी ने दुआ कराई और यात्रियों को मुबाकरवाद दी। राज्य हज कमेटी के सीइओ दाउद अहमद खान ने यात्रा संबंधी जरूरी बातें यात्रियों को बताई।

72 वर्षीय यात्री रवाना
विमानतल से शाम 5:05 बजे हज की फ्लाइट ने जेद्दा के लिए उड़ान भरी। हज यात्रियों में सबसे कम उम्र के यात्री 23 वर्षीय मोहम्मद राकीब थे। सबसे अधिक उम्र की 72 वर्षीय शरीफन थीं, जो इस फ्लाइट से रवाना हुईं। इस बार भोपाल से हज के लिए सिर्फ दो ही उड़ानें थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो