हज का तरबियाती कैम्प, बारिश के बाद भी 153 लोगों ने ली ट्रेनिंग
भोपालPublished: Apr 30, 2023 10:38:21 pm
- महिला हज यात्रियों के लिए भी हुई शामिल
- ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी का आयोजन
भोपाल। राजधानी में रविवार को हज का पहला तरबियाती कैम्प आयोजित किया गया। बारिश के बाद भी यहां 153 हजयात्री शामिल हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। इनके लिए यहां व्यवस्था की गई थी। हज से जुड़ी बातें कैम्प में लोगों को बताई गई। यहां ट्रेनिंग किट भी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार एक हजार रियाल की व्यवस्था हज यात्रियों को पहले से करनी है। हज कमेटी यह इंतजाम नहीं करेगी।