script40 दिन की यात्रा पूरी कर 15 सितम्बर से लौटेंगे हाजी | Haji will return from Saudi Arabia to Bhopal after 40 days | Patrika News

40 दिन की यात्रा पूरी कर 15 सितम्बर से लौटेंगे हाजी

locationभोपालPublished: Sep 03, 2018 06:05:15 pm

बेसब्री से हो रहा वापसी का इंतजार…
 
 

kolkata west bengal

एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी समस्या

भोपाल। करीब चालीस दिन की यात्रा के बाद 15 सितम्बर से हाजी लौटना शुरू होंगे। यात्रियों का पहला जत्था 15 सितम्बर को सुबह आठ बजे मदीना से राजधानी के राजाभोज विमानतल पहुंचेगा। दो फ्लाइट से 240 हाजी भोपाल आएंगे।
राजधानी और प्रदेश से हजयात्रा पर जाने वालों की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। करीब चालीस दिन की यात्रा के बाद ये हाजी 15 सितम्बर से लौटना शुरू होंगे। यात्रियों का पहला जत्था 15 सितम्बर को सुबह आठ बजे मदीना से राजधानी के राजाभोज विमानतल पहुंचेगा। दो फ्लाइट से 240 हाजी भोपाल आएंगे।
मुकद्दस सफर हज पर इस बार प्रदेश से 4700 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें से 240 से राजधानी से सीधे सउदी अरब के लिए उड़ान भरी जबकि बाकी यात्री मुम्बई से हजयात्रा पर रवाना हुए। राजधानी से 6 और 7 अगस्त को दो फ्लाइट रवाना हुई थी। इनमें से पहले जत्थे की वापसी 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे होगी। जबकि दूसरा जत्था 16 सितम्बर सुबह 3.50 बजे आएगा।
इसके अलावा मुम्बई से जो हजयात्री रवाना हुए हैं उनकी वापसी 16 सितम्बर से होगी। करीब हफ्ते ये सिलसिला चलेगा। यहां छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से 2 अगस्त से हज फ्लाइट शुरू हुई थी।

वापसी को लेकर हो रही तैयारी
जिनके परिजन हजयात्रा पर रवाना हुए उन्हें इनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। करीब 12 दिन बाद लौटने वाले हाजियों के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। ईदगाह हिल्स निवासी मोहम्मद आफाक ने बताया कि रिश्तेदारों के साथ दोस्त और मिलने वाले तैयारी कर रहे हैं। हाजियों का स्वागत करने के लिए मुम्बई जाएंगे।
राजधानी से 6 और 7 अगस्त को दो फ्लाइट रवाना हुई थी। इनमें से पहले जत्थे की वापसी 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे होगी। जबकि दूसरा जत्था 16 सितम्बर सुबह 3.50 बजे आएगा।
फारूख जफर ने बताया कि उनके पिता हजयात्रा पर गए हैं। उनकी वापसी 18 सितम्बर को होगी। रिसीव करने पूरा परिवार और रिश्तेदार मुम्बई जाएंगे। इसके लिए अभी से रिजर्वेशन सहित बाकी की तैयारी हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो