scriptहज मुकम्मल कर लौटा हाजियों का पहला जत्था | Hajj pilgrim return to Bhopal, warm welcome | Patrika News
भोपाल

हज मुकम्मल कर लौटा हाजियों का पहला जत्था

राजाभोज विमानतल पर उतरी फ्लाइट से 146 हाजी आए हैं

भोपालSep 16, 2018 / 12:02 am

dinesh Binole

hajj-pilgrim-return-to-bhopal-warm-welcome

hajj-pilgrim-return-to-bhopal-warm-welcome

भोपाल. मुकद्दस सफर हज मुकम्मल कर प्रदेश के हाजियों का पहला जत्था शनिवार को भोपाल पहुंचा। सुबह साढ़े सात बजे राजाभोज विमानतल पर उतरी फ्लाइट से 146 हाजी आए हैं। करीब डेढ़ माह बाद अपने से दूर रहे परिजन जब मिले तो एयरपोर्ट का माहौल ही बदल गया। लिपटकर कोई फूट-फूटकर रोता दिखा तो कहीं हार फूल से स्वागत किया जा रहा था। प्रदेश से हजयात्रा पर जाने वालों की वापसी का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है। अपने परिजनों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग अल सुबह ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर मौजूद नूर के माता पिता हजयात्रा से लौटे हैं। इन्होंने बताया कि दूर रहता मुश्किल तो था कि लेकिन ये खुशी की बात है उन्हें हज करने का मौका मिला। यहां मौजूद रूबीना ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए कहा कि उनका ख्वाब पूरा हो गया। अल्लाह का इस्तकबाल के लिए हार फूल मालाओं के साथ पूरा परिवार और नाते रिश्तेदार यहां जमा थे। सुबह साढ़े सात बजे हज की सीधी उड़ान मदीना से भोपाल पहुंची। हाजियों का इस्तकबाल करने मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद शौकत खान, हज कमेटी के सीईओ दाऊद अहमद खान सहित कई जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर मौजूद थे। हाजियों की खैरियत जान उन्हें फूलमालाएं पहना स्वागत किया गया।
दुआएं व आशीष लेता रहा मजमा लौटे हाजियों से मजमे में मौजूद सभी ने दुआओं की दरख्वास्त कर आशीष लिया। मध्यरात्रि 3 बजे दूसरी फ्लाइट शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 3 बजे हज की दूसरी फ्लाइट आ रही है। इसके करीब 94 हाजी आएंगे। राजधानी से रवाना हुईं दो हज फ्लाइट से 240 लोग हजयात्रा पर रवाना हुए थे।
आबे जम-जम देकर किया विदा
हजयात्रियों के परिजनों के लिए एयरपोर्ट के पास कुछ दूरी पर अलग व्यवस्था की गई थी। यहां पर इस्तकबाल का सिलसिला चलता रहता है। स्टेट हज कमेटी ने सभी हाजियों को आबे जम जम देकर रवाना किया।
मुम्बई में भी फ्लाइट वापसी का सिलसिला
प्रदेश के जो हाजी मुम्बई से रवाना हुए उनकी वापसी का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। रविवार को प्रदेश के हाजियों को लेकर पहली फ्लाइट आएगी। प्रदेश से करीब 4700 लोग हजयात्रा पर रवाना हुए हैं। इनमें से करीब साढ़े चार हजार की हजयात्रा मुम्बई से शुरू हुई। यहां से 2 अगस्त से पहली फ्लाइट रवाना हुई थी। राजधानी से 6 और 7 अगस्त को दो फ्लाइट रवाना हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो