scriptलोकसभा चुनाव में बरसी महिलाओं की मेहरबानी | Happy women in Lok Sabha elections | Patrika News

लोकसभा चुनाव में बरसी महिलाओं की मेहरबानी

locationभोपालPublished: May 21, 2019 11:05:01 pm

Submitted by:

anil chaudhary

पांच साल में महिला-पुरुष में चार फीसदी घटा फासला

Loksabha Election 2019 Letest News In Hindi Neemuch

madhyapradesh-election

पांच साल में महिला-पुरुष में चार फीसदी घटा फासला
भोपाल. चुनावों की जीत-हार में महिला वोटर बड़ा फैक्टर बनने लगी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं के वोट पड़े थे। इनमें 30 सीटें भाजपा की झोली में आई थीं। एक-एक सीट पर बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि, कांग्रेस को ऐसी महज 12 सीटें मिलीं। इस बार लोकसभा चुनाव में तीन सीटों बालाघाट, रीवा और सतना में महिला वोटरों ने बढ़त बनाई है। इनके परिणाम अगर विधानसभा चुनाव जैसे ही रहे तो भाजपा को फायदा मिल सकता है। हालांकि, यह तीनों सीटें भाजपा के पास ही थीं।
प्रदेश में बंपर वोटिंग के साथ महिलाओं के वोटिंग ट्रेंड में भी बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं वोटिंग शेयर में पुरुषों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। 2014 में जहां महिला-पुरुष के मतदान में करीब 9.5 फीसदी का अंतर था, इस बार चार फीसदी की बढ़त के साथ अब मात्र पांच फीसदी का अंतर रह गया है। 73.54 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले में 68.46 फीसदी महिलाओं ने वोट किए। हालांकि, हाल के विधानसभा चुनाव में महिलाएं वोटिंग के मामले में पुरुषों के काफी करीब पहुंच गई थीं और दोनों के बीच केवल दो फीसदी का अंतर बचा था।
– सात सीटों पर कम दिखा उत्साह
प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर महिला वोट औसत से कम पड़े। महिलाओं की सबसे कम वोटिंग सागर और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के 11-11 प्रतिशत कम वोट पड़े। ऐसे ही दमोह में 10 और भिंड, गुना, होशंगाबाद, विदिशा में यह अंतर नौ प्रतिशत का रहा।

– पुरुषों का प्रभाव असरकारी
महिलाओं का वोटिंग व्यवहार जनकल्याण की योजनाओं से प्रभावित होता है। यह कहना है एडीआर की प्रदेश संयोजक रोली शिवहरे का। उन्होंने बताया कि महिलाएं बिजली, पानी, महंगाई जैसी समस्याओं से अधिक जूझती हैं, लेकिन वोट देते वक्त उन पर पुरुषों का प्रभाव असर डालता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो