scriptभटकना नहीं पड़ेगा महायत्र की सामग्री के लिए | Havan content in a kit | Patrika News

भटकना नहीं पड़ेगा महायत्र की सामग्री के लिए

locationभोपालPublished: May 26, 2019 07:53:29 am

– तैयार की किट, पूजा पाठ का पूरा सामान होगा इसमें

news

भटकना नहीं पड़ेगा महायत्र की सामग्री के लिए

भोपाल। महायज्ञ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। ये किट के रूप में मिलेगी। गायत्री परिवार की ओर से राजधानी के 11000 घरों में ये महायज्ञ होगा। इसके लिए किट तैयार की गई है जो सभी जगह बांटी जाएगी। ये किटबैग हरियाली का भी संदेश दे रहे हैं। इन पर पौधा बचाने सहित स्लोगन लिखे गए हैं।

महायत्र की इस किट में हवन सामग्री, सुपारी, कलावा, हवन की लकड़ी और गायत्री माता की फोटो है। इसकेे जिम्मेदारों ने बताया कि कई संदेश इस किट के थैले पर अंकित हैं। इसमें जन्मदिन, विवाह दिवस आदि खास मौकों पर एक पौधा अवश्य लगाए। व्यसन से बचाए, सृजन में लगाए, स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करे, जल स्त्रोतों का संरक्षण करे, स्वालंबी युवा सशक्त राष्ट्र आदि संदेश लिखे हैं। इस यज्ञ किट में हवन सामग्री सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई है।

क्या-क्या होगा किट

इस किट में महायत्र के दौरान इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री होगी। इसमें हवन का सामान, सुपारी, गायत्री माता की तस्वीर, कलावा, हवन की लकड़ी शामिल है। इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है। अभी ये सामग्री जुटाने कई लोगों को अलग-अलग जाना पड़ता था। एक किट में ये पूरा सामान जमा होने से अब आसानी होगी।

 

राजधानी सहित प्रदेश में कई जगह यज्ञ

गायत्री परिवार के सदस्यों के मुताबिक महायज्ञ राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कराए जाएंगे। यज्ञ कराने के लिए गायत्री परिवार ने आचार्य भी नियुक्त किए हैं। ये लोगों को धार्मिक बातें भी बताएंगे। इससे पहले भी गायत्री परिवार की ओर से मुहिम चलाई गई। इसमें नैतिक शिक्षा देने से लेकर धार्मिक ज्ञान तक की पहल की गई थी। गर्भ में ही बच्चे को अच्छे संस्कार देने के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए एक आयोजन की पहल भी गायत्री परिवार ने की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो