scripthealth minister prabhuram chaudhary inpire people for vacination | मजदूरों के लिए स्वास्थ मंत्री ने लगवाया स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर, घर घर जाकर किया प्रेरित | Patrika News

मजदूरों के लिए स्वास्थ मंत्री ने लगवाया स्पेशल वैक्सीनेशन सेंटर, घर घर जाकर किया प्रेरित

locationभोपालPublished: Nov 17, 2021 04:23:53 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

भोपाल के नेहरू नगर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पहुंचे और लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद मंत्री चौधरी खुद लोगों को लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और उन्हें उनका डोज लगवाया।

News
सड़क पर उतरे स्वास्थ मंत्री, वैक्सीनेशन के लिए घर-घर जाकर लोगों को किया प्रेरित, लोगों को सेंटर लेकर पहुंचे

भोपाल. मध्य प्रदेश में हर बुधवार को वैक्सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत आज से हो गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी राजधानी भोपाल के अलग-अलग इलाकों में लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने निकले। इसी कड़ी में शहर के नेहरू नगर इलाके में स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक तो किया ही...। साथ ही साथ, जिन लोगों को वैक्सीनेशन का पहला या दूसरा डोज अबतक नहीं लग सका, उन्हें खुद साथ लेकर नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और उन्हें उनका डोज लगवाया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.