scriptअब सुल्तानिया अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की बेड पर ही हो सकेगी सोनोग्राफी | health news | Patrika News

अब सुल्तानिया अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की बेड पर ही हो सकेगी सोनोग्राफी

locationभोपालPublished: Sep 18, 2021 12:03:23 am

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए शुरू की गई बेड साइड सोनोग्राफी मशीन

sultania.jpg
भोपाल। सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती होने वाली महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए अलग यूनिट में जाने की तकलीफ नहीं उठानी होगी। अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती मरीजों के लिए बेडसाइड सोनोग्राफी मशीन की शुरूआत की गई। यहां भर्ती मरीजों अब 24 घंटे बेड पर ही सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। अब तक ओपीडी में ही सोनोग्राफी की सुविधा थी। भर्ती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए पलंग से उठकर दूसरे वार्ड में जाना पड़ता था। इसका मकसद यह है कि गर्भवती महिलाओं को भीड़ से बचाया जिससे किसी तरह से संक्रमण का खतरा ना रहे।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अभी अस्पताल में सिर्फ एक सोनोग्राफ ी मशीन है। इसमें सिर्फ सुबह की शिफ्ट में सोनोग्राफी की जाती है। नई यूनिट शुरू होने के बाद 24 घंटे सोनोग्राफ ी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
हमीदिया में भी होगी बेड साइट सोनोग्राफी
इधर हमीदिया अस्पताल में भी अब बेड साइड सोनोग्राफी मशीन की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक यहां चार बेड साइड सोनोग्राफी मशीन हैं जिन्हें अलग अलग वार्ड में लगाया जाएगा। मालूम हो कि अभी सोनोग्राफी यूनिट कमला नेहरू अस्पताल में है। ऐसे में गंभीर मरीजों को सोनोग्राफी के लिए बेड से उठकर कमलानेहरू अस्पताल तक जाना होता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण के दौरान एक मरीज को सोनोग्राफी के लिए कमला नेहरू अस्पताल जात देेख सोनोग्राफी वार्ड में ही कराने की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन बेड साइड सोनोग्राफी की शुरूआत करने जा रहा है।
वर्जन
हमारे पास अब तक ओपीडी में सोनोग्राफी की सुविधा थी। कई बार भर्ती मरीजों को ओपीडी तक आने में दिक्कत होती थी। अब वार्ड में ही सुविधा होने से महिलाओं को फायदा होगा।

डॉ. अरुणा कुमार , अधीक्षक, सुल्तानिया अस्पताल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो