scriptWeather Updates: अम्फान का यहां नहीं पड़ा कोई असर, अब सताएगी भीषण गर्मी | heat wave hot temperatures in many districts imd Weather updates | Patrika News

Weather Updates: अम्फान का यहां नहीं पड़ा कोई असर, अब सताएगी भीषण गर्मी

locationभोपालPublished: May 21, 2020 03:12:46 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी, 47 के पार निकल सकता है खरगौन का तापमान…।

heat2.png


भोपाल। चक्रवाती तूफान अम्फान का असर मध्यप्रदेश की सीमा में नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ओले और बारिश की मार झलने वाले प्रदेश में अब पूरी तरह से मौसम शुष्क हो गया है। आलम यह है कि गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगौन में 45 डिग्री के पार निकल गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान का असर यहां नहीं हुआ है। मौसम शुष्क होने से तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होगी। वहीं 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में और अधिक गर्मी पड़ेगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहने वाला है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3 दर्ज किया गया।

 

चक्रवाती तूफान अम्फान का नहीं दिखा कोई असर
बंगाल की खाड़ी से चला तूफान अम्फान पश्चिमी बंगाल में तट से टकराया तो कई जगह भीषण नुकसान हुआ, लेकिन प्रदेश और राजधानी में इसका प्रभाव नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शहर में नमी कम होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार निकल गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों से 48 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होने और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनने का अनुमान जताया गया है। शहर में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़त जारी है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

 

बुधवार को दिन भर आसमान खुला रहा और तेज धूप निकली, जिसके चलते लोगों को तीखी गर्मी महसूस हुी। सीधी किरणों के साथ सूरज के तपने से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई। मंगलवार के मुकाबले 0.4 डिग्री बढ़कर 41.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान अम्फान तट से टकरा चुका है, अब यह धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। प्रदेश में इसका असर गर्मी को बढ़ाने वाला दिख रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार धीरे-धीरे रात औरदिन के तापमान में बढ़त जारी है। अगले दो दिनो में भी इसमें बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो