scriptMonsoon High Alert: MP में कई जगहों पर होने जा रही है भारी बारिश! मौसम विभाग ने की- ये खास भविष्यवाणी | heavy alert for rain in madhya pradesh | Patrika News

Monsoon High Alert: MP में कई जगहों पर होने जा रही है भारी बारिश! मौसम विभाग ने की- ये खास भविष्यवाणी

locationभोपालPublished: Jun 25, 2018 11:02:55 am

MP में कई जगहों पर होने जा रही है भारी बारिश! मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Alert in MP

monsoon warm welcome in mp

भोपाल। मध्यप्रदेश में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। इसके अनुसार जल्द ही मानसून प्रदेश के कई स्थानों में प्रवेश कर इसे तर-ब-तर कर सकता है। वहीं मौसम विभाग ने भी MP में कई जगहों पर आगामी 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार की सुबह से मौसम सुहावना बना रहा।
वहीं दूसरी ओर करीब एक पखवाड़े के इंतजार के बाद मानसून ने आखिर सोमवार को मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 48 घंटे के भीतर मानसून भोपाल एवं इंदौर समेत कुछ और जिलों में पहुंच सकता है।

वहीं इससे पहले यानि रविवार को यह एक साथ इंदौर संभाग के छह जिलों अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात के दक्षिण भाग और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है जल्दी ही इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगेगा।
जानकारी के अनुसार मानसून की अरब सागर ब्रांच से प्रदेश में आमद दर्ज कराई है। प्रदेश में मानसून आने का तय समय 10 जून है। यह इससे करीब एक पखवाड़े के बाद मप्र पहुंच रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून आठ साल बाद इतनी देर से प्रदेश में पहुंचा। पिछले साल भी यह तय समय से 12 दिन बाद 22 जून को आया था। इस दौरान एक बार 2013 में ही यह तय समय पर आ सका।
MUST READ : #Fly-free home : कोई भी एक उपाय अपनाएं और अपने घर को मक्खी मुक्त बनाएं…

जानिये किस वर्ष किस दिन आया था मानसून…
वर्ष 2010 में मानसून 16 जून को आया था। जबकि वर्ष 2011 में मानसून 17 जून को आया था। इसके अतिरिक्त 2012 में 19 जून,2013 में 10 जून, 2014 में फिर 19 जून,2015 व 2016 में 21 जून व 2017 में 22 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी। जबकि इस बार पिछले 8 सालों में सबसे देरी से मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया है।
कई शहरों में बारिश की संभावना…
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के कई शहरो में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से शनिवार के बीच भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उज्जैन, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी समेत कुछ शहरों में 40 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।

ऐसे समझें की मानसून आ गया…
– हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी होना चाहिए।

– आसपास के क्षेत्रों में 1 सेमी से ज्यादा बारिश होनी चाहिए।
– जमीन से लेकर पांच किमी ऊपर तक ज्यादा नमी होना चाहिए।

– इन इलाकों का तापमान सामान्य से न्यूनतम 5 डिग्री कम होना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो