scriptअब राज्य पर कड़ाके की ठंड का खतरा, इन जिलों में बारिश के आसार | heavy rain alert today weather report update forecast | Patrika News

अब राज्य पर कड़ाके की ठंड का खतरा, इन जिलों में बारिश के आसार

locationभोपालPublished: Oct 04, 2019 06:03:58 pm

Submitted by:

Faiz

पिछले तीन-चार दिनों से रात होते होते फिजा में ठंडक घुल जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जस तरह इस बार प्रदेश में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा उसी तरह कड़ाके की ठंड से दो चार भी होना पड़ेगा।

weather news

अब राज्य पर कड़ाके की ठंड का खतरा, इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल/ एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में मानसून देरी से आया, उसी तरह ये अब जाने में भी देरी कर रहा है। इतिहास में पहली बार मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 अक्टूबर तक मानसून रहने के संकेत दिये हैं। फिलहाल, मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की फुल्की बौछार और गरज चमक का सिलसिला रहा। शुक्रवार को भी सुबह से धूप के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से रात होते होते फिजा में ठंडक घुल जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जस तरह इस बार प्रदेश में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा उसी तरह कड़ाके की ठंड से दो चार भी होना पड़ेगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- हनीट्रैप केस में सबसे बड़ी खबर, बरखा के पति ने खोले कई बड़े राज


इस बार पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड!

मौसम विभाग का अनुमान है कि, जिस तरह इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है उसी तरह हाड़ कंपाने वाली ठंड से भी प्रदेशवासियों का सामना हो सकता है। बात करें बारिश की तो अब तक प्रदेश में औसत से 45 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। इधर, केन्द्रीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश को अधिक बारिश वाले 11 राज्यों की सूची में शामिल किया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल, डिडोरी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर, और मंदसौर जिले में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान है।

 

पढ़ें ये खास खबर- दो दिन से घट रहे हैं पेट्रोल डीज़ल के दाम फिर भी देश में सबसे महंगा, जानिए आपके शहर के दाम


10 हजार करोड़ के नुकसान, 15 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

इस साल प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते करीब 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है। इसमें 8 हजार करोड़ की फसल खराब हुई है, जबकि 2 हजार करोड़ रुपए लागत की सड़कें, सरकारी भवन और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आकलन के लिए केन्द्रीय दल निरीक्षण कर चुका है। बाढ़ से मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा में सोंयत और भिंड-मुरैना में ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। साथ ही इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने लगभग 15 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद की है, जिसकी पुष्टी कुछ दिनों पहले जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने की थी। हांलांकि, बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। वहीं, इस बीच वर्षाजनित हादसों में 200 से ज्यादा लोगों की मौतें हुईं। प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों को अब तक सौ करोड़ से ज्यादा की राहत राशि बांट चुकी है। साथ ही, राज्य ने केन्द्र सरकार से भी राहत पहुंचाने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो