scriptनौतपा के बाद मौसम में राहत, आज भी कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश | Heavy rain may occur in next 26 hours | Patrika News

नौतपा के बाद मौसम में राहत, आज भी कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

locationभोपालPublished: Jun 06, 2021 11:26:52 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेराव बना हुआ है। इसके कारण बदलाव देखने को आ रहा है…

ग्वालियर/भोपाल। नौतपा के बाद मौसम में कुछ राहत देखने को मिल रही है। शनिवार को भी मौसम में सुबह से ही बदलाव नजर आया। सुबह के समय धूप जरूर गायब थी। उमस होने से लोगों को परेशानी होती रही लेकिन कुछ हल्की सी राहत भी देखने को मिली। दोपहर बाद धूप तेज होने से गर्मी और उमस और ज्यादा बढ़ गई। शाम होते ही फिर से हल्की हवाओं के चलने से बदलाव देखने को मिला। इसके चलते तापमान भी कुछ का तापमान 1.9 कम हुआ है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

weather2.png

मौसम में देखने को मिलेगा बदलाव

मौसम में आए बदलाव के चलते दो तीन दिन से गर्मी से भी कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक से भी एके शुक्ला ने बताया कि रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। शहर के किसी भी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा। पंजाब और उसके आसपास व हरियाणा और उससे लगे राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेराव बना हुआ है। इसके कारण बदलाव देखने को आ रहा है।

आज भी हो सकती है बारिश

वहीं राजधानी भोपाल में सुबह से छाए 450 मीटर ऊंचे बादलों के कारण दिन में बिल्कुल तपिश नहीं थी। दिन का तापमान 2.8 डिग्री लुढ़ककर 34.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। सुबह से ही शहर में बादल छाए थे। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में मामूली फुहारे पड़ी। धूप नहीं निकलने से पारे की चाल भी धीमी थी। मौसम विभाग के मुताबिक सीजन में पहली बार शहर में ऐसे बादल छाए। बादलों की कम ऊंचाई के कारण ही सुबह कहीं-कहीं फुहारें पड़ीं। रविवार को भी बादल छाने, हल्की धूप निकलने व बूंदाबांदी की संभावना है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81pmle
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो