scriptWeather Forecast : फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी | Heavy rain warning on August 15 | Patrika News

Weather Forecast : फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

locationभोपालPublished: Aug 12, 2022 04:39:28 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है….

capture_2.jpg

Heavy rain

भोपाल/इंदौर। इस साल बारिश का सालाना औसत आधे अगस्त में ही पूरा होता नजर आ रहा है। शेष दिनों की बारिश जलस्तर को बेहतर करने में मदद करेगी। बीते दिन शहर में बारिश का दौर थमा रहा। हल्की बूंदा-बांदी होती रही। इस सीजन में अब तक 32 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह इस साल तय नए औसत 34 इंच से मात्र 2 इंच दूर है। गुरुवार को दिन का तापमान 27.1 व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस समय सौराष्ट्र पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पूर्वी मप्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। यह दो एक ही समान बने हुए है। इससे मिलने वाली नमी से पानी बरसता रहेगा। आगामी 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी है। सुबह से बादल छाए रहे। इस दौरान कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हुई। शहर में शाम तक 23.9 मिमी यानी पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। अगस्त माह में अब तक 136 मिमी (पांच इंच) से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस साल हुई बारिश से पूरे मानसूनी सीजन का कोटा पूरा हो चुका है। मानसूनी सीजन में भोपाल में 42.04 इंच बारिश होना चाहिए, जबकि अब तक सीजन में 42.36 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।

बारिश के चलते गर्मी और उमस से राहत, 3 डिग्री गिरा तापमान

पिछले तीन दिन से चल रही बारिश के चलते शहरवासियों को इन दिनों गर्मी और उसम से राहत मिली है। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था

फिलहाल, ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इस समय नमी अधिक है और प्रदेश से मानसून द्रोणिका गुजर रही है। बारिश में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन 13 से एक और लो प्रेशर बंगाल की खाड़ी में बनने के कारण 14 अथवा 15 अगस्त के आसपास तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

दो दिन में कोटे से 7 प्रतिशत अधिक बारिश

प्रदेशभर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। हालांकि गुरुवार को सिस्टम कमजोर होने से बारिश की तेजी में कमी आई है, लेकिन आधे प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसकी वजह है कि प्रदेश से अब भी मानसून द्रोणिका गुजर रही है और नमी अधिक है। ऐसे में दो दिन हल्की और मध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा।

इसके बाद 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बनने की उम्मीद है। 14 या 15 अगस्त के आसपास तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 9% अधिक बारिश हुई है। खासकर पश्चिमी मप्र में 25% अधिक तो पूर्वी मप्र में 9% कम बारिश हुई है। बता दें कि 9 अगस्त को प्रदेश में कोटे से 2% अधिक बारिश हुई थी, जो अब 9% अधिक है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cupc0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो