scriptरक्तदान के लिए परेशान लोगों की मदद का निकाला तरीका, नवाचार के तहत बनाया ऐप तो दूसरी जगह चल रही हेल्पलाइन | help line and app for blood donation | Patrika News

रक्तदान के लिए परेशान लोगों की मदद का निकाला तरीका, नवाचार के तहत बनाया ऐप तो दूसरी जगह चल रही हेल्पलाइन

locationभोपालPublished: Sep 21, 2021 12:13:05 am

बारह हजार से ज्यादा डोनर जुड़े हैं साथ, थैलेसीमिया पीडि़तों के लिए बड़ी मदद, समाजसेवी राकेश अग्रवाल और शैलेन्द्र दुबे कर रहे हैं काम
 

रक्तदान के लिए परेशान लोगों की मदद का निकाला तरीका, नवाचार के तहत बनाया ऐप तो दूसरी जगह चल रही हेल्पलाइन

रक्तदान के लिए परेशान लोगों की मदद का निकाला तरीका, नवाचार के तहत बनाया ऐप तो दूसरी जगह चल रही हेल्पलाइन

भोपाल। इलाज के लिए सुविधाएं तो जुटाई जा सकती हंै लेकिन खून नहीं। इसके लिए रक्तदाताओं की जरूरत है। कई बच्चे इन रक्तदाओं के भरोसे सांस ले रहे हैं। इनके परिजन डोनर के परिशान होते हैं। राजधानी के युवाओं के नवाचार इनके लिए मददगार साबित हो रहे हैं। डोनर खोजने एक ने हेल्पलाइन तैयार की है तो वहीं एक ऐप भी बनाया गया। दस हजार से ज्यादा लोग इससे जुड़े हैं जिनके जरिए सैकड़ों यूनिट खून जुटाया जा चुका है।

2 हजार रक्तदाताओं को जीवन ग्रुप से जोड़ा
पुराने शहर के युवा राकेश अग्रवाल ने जीवन ग्रुप के नाम से काम कर रहे हैं। करीब दो हजार रक्तदाताओं के नाम, पते, ब्लड ग्रुप और फोन नंबर एक जगह जुटाए। हर ब्लड ग्रुप के डोनर यहां मरीजों को आसानी से मिल जाते हैं। अग्रवाल बताते हैं ऐप के अलावा ग्रुप भी है जो 15 साल से रक्त जुटाने में लगा है। कोरोनाकाल के दौरान मरीजों तक पहुंच रक्तदान किया है।
हेल्पलाइन के जरिए भोपाल के सभी ब्लड बैंकों को जोड़ा

राजधानी के शैलेन्द्र दुबे ने करीब चार साल पहले रक्तदान के लिए हेल्पलाइन शुरू की थी। पेशे से एक चिकित्सक हैं। इन्होंने अपने नवाचार के तहत शहर के सभी ब्लड बैंक को जोडऩे का काम किया। शैलेन्द्र ने बताया कि दस हजार से अधिक डोनर जुड़े हैं। थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को भी रक्त मुहैया कराते हैं। लॉकडाउन के दौरान काफी दिक्कतों के बाद भी इस नवाचार के जरिए जरूरतमंदों तक खून पहुंचता रहा।
डोनर में सबसे ज्यादा स्टूडेंट
शैलेन्द्र ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पता लगा कि स्टूडेंट सबसे ज्यादा ब्लड डोनेट करते हैं। शैक्षणिक संस्थान बंद होने के कारण लॉकडाउन के दौरान ये शहर से बाहर थे ऐसे में अधिकांश मरीजों को डोनर नहीं मिले। इन्हें फिर से जोड़ डोनेशन का काम चल रहा है।
मिले कई अवॉर्ड
नेशनल में लाइफ सेवियर अवार्ड, रक्तमित्र सम्मान, मानव रत्न सम्मान, सहित देश में अलग-अलग संस्थाओं के जरिए 21 अवार्ड मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो