scriptआमजन की मदद पुलिस अफसर, कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता होना चाहिए – राज्यपाल | Help of the public should be the first priority of the police | Patrika News

आमजन की मदद पुलिस अफसर, कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता होना चाहिए – राज्यपाल

locationभोपालPublished: Aug 16, 2021 09:46:41 pm

स्वतंत्रता दिवस पर पदक प्राप्तकर्ताओं ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात

आमजन की मदद पुलिस अफसर, कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता होना चाहिए - राज्यपाल

आमजन की मदद पुलिस अफसर, कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता होना चाहिए – राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल मंगुुभाई पटेल ने कहा कि आमजन की सेवा और मदद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमेशा इसी भावना के साथ अपनी डयूटी करना चाहिए। यह भी पुलिस की ही जवाबदारी है कि कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नही हो। आमजन सदैव स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, नागरिक सुरक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक से पुलिस, जेल तथा होम गार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, अलंकृत पदक से सम्मानित व्यक्तियों के परिजन और आमजन उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिये सतत सतर्क और सजग रहना चाहिए। महिला अपराधों के विरुद्ध जागरुकता बढ़ाने और बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के प्रयास करें। आज का समय उन्नत तकनीक, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का है। इसके अनेक फायदे है, लेकिन इसके दुरुपयोग के भी मामले सामने आ रहे है। इस कारण साइबर अपराधों में वृद्धि हो रही है। पुलिस को आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने देश भक्ति-जन सेवा के उत्कृष्ट कार्यों से सामाजिक प्रतिबद्धता के उच्च आदर्श स्थापित किए है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को पदक अलंकरण कार्यक्रम में पुलिस के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट और 35 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसी तरह जेल विभाग के विशिष्ट सेवा पदक से एक और सराहनीय सेवा से 11 को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से 3 और सराहनीय सेवा से 4 को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जीवन रक्षा पदक से 4 पुलिस कर्मियों के साथ कुल 6 लोगों को सम्मानित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो