scriptसावन महीने में हाथों में जरूर लगाएं मेंहदी, कई सारी बीमारियों को जड़ से कर देती है खत्म | Henna importance in sawan : many diseases end up with the root | Patrika News

सावन महीने में हाथों में जरूर लगाएं मेंहदी, कई सारी बीमारियों को जड़ से कर देती है खत्म

locationभोपालPublished: Jul 19, 2019 04:13:11 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

वन में मेहंदी लगाने से होते है कई सारे फायदे…..

sawan

sawan

भोपाल। सावन के महीने में हर तरफ हरियाली और खुशहाली दिखाई पड़ती है। एक तरीके से सावन के महीने को प्रकृति के सौन्दर्य का महीना भी माना जाता है। महिलाएं भी इस प्रकृति के सौन्दर्य का ही दूसरा रूप हैं। महिलाओं के द्वारा किए जाने वाले श्रृंगार का इस महीने में काफी महत्व होता है। महिलाओं के श्रृंगार में मेंहदी भी उच्च स्थान रखती है। शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि इस महीने में सबसे ज्यादा महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए आती हैं। वे बताती है कि न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की समस्या को भी दूर करती हैं। जानिए सावन में मेहंदी लगाने से दूर होने वाली बीमारियों के बारे में।

sawan

शरीर को रखती है ठंडा

– शरीर को गर्मी को दूर करने के लिए मेहंदी का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में तेज बारिश होती है। जिसके कारण वातावरण में कई बीमारियां जगह ले लेती है। इन बीमारियों को दूर करने के लिए ही मेहंदी का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि हरा रंग कई रोगों की रोक-थाम में कारगर होता है। मेहंदी की खुशबू शरीर को ठंडक देकर स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। यहीं कारण है कि सावन में मेहंदी लगाने का चलन सदियों से चला आ रहा है।

मेहंदी

दर्द से मिलेगी राहत

शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को दूर करने के लिए भी मेहंदी का उपयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसको पैरों के तलवों में भी लगाकर भी शरीर की गर्मी को दूर किया जाता है। मेहंदी की शरीर को ठंडक देकर तनाव, सिर दर्द और बुखार से राहत दिलाती है। साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने पर भी कई बार डॉक्टर मेहंदी लगाने की सलाह देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो