scriptभाजपा में महापौर प्रत्याशी पद के चयन में कौन पड़ा भारी, यहां देखें नामों की लिस्ट | Patrika News

भाजपा में महापौर प्रत्याशी पद के चयन में कौन पड़ा भारी, यहां देखें नामों की लिस्ट

locationभोपालPublished: Jun 16, 2022 08:16:48 am

– लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा ने जारी किए अटके हुए तीन नाम- स्थानीय विधायक और संघ की चली, इंदौर में बने कई समीकरण- ग्वालियर से सुमन, रतलाम से प्रहलाद पटेल पर भरोसा

mayour_candidate_of_cong-bjp.png

भोपाल। तमाम कोशिशों के बावजूद जिन नामों पर मध्यप्रदेश में ही नेताओं में एक राय नहीं बन सकी, तो सभी अपने पसंदीदा नेता का नाम लेकर दिल्ली दरबार में जा पहुंचे। ऐसे में लंबी जद्दोजहद के बाद इंदौर, ग्वालियर और रतलाम के महापौर पद के टिकट भी भाजपा ने बुधवार को घोषित किए। इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव, रतलाम से प्रहलाद पटेल को टिकट दिया गया है। ग्वालियर को लेकर शाम को खींचतान खत्म होने पर सुमन शर्मा का नाम सामने आया। इंदौर में पुष्यमित्र के टिकट में कई समीकरण काम किए।

मुख्यत: संघ और स्थानीय नेताओं की सहमति का कार्ड चला है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद काम नहीं आई। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह और स्थानीय नेताओं की एकजुटता ने सुमन का टिकट करा दिया। रतलाम से प्रहलाद के लिए विधायक चेतन कश्यप की चली है। अब भाजपा से सभी 16 निगमों के महापौर प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। कांग्रेस में रतलाम का टिकट अटका है। मयंक जाटव, राजीव रावत के नाम कांतिलाल भूरिया ने बढ़ाए हैं।

इंदौर में ऐसे बदले सियासी समीकरण
इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर मंगलवार को सहमति बन गई थी। नाम संघ कोटे से था। पहले डॉ. निशांत खरे का नाम आगे था, लेकिन विधायकों में विरोध रहा। इस बीच मधु वर्मा का भी नाम बढ़ा, लेकिन उम्र के पैमाने पर फिट नहीं होने के कारण रेस से बाहर हो गए। पुष्यमित्र ने हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। (उम्र 40, एमफिल (लॉ), डिप्लोमा इन साइबर लॉ। संघ की ओर से गुवाहाटी में पूर्णकालिक प्रचारक रहे)

इधर, नाथ ने दिया बी फॉर्म, शुक्ला ने दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें फॉर्म बी सौंपा। शुक्ला की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपए है।

ग्वालियर का समीकरण: यहां केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माया सिंह फिर समीक्षा गुप्ता का नाम रखा था। दोनों को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नकार दिया। मामला उलझा तो संगठन ने तोमर के नाम सुमन शर्मा पर सहमति बनाई। (उम्र 59, शिक्षा- पीजी, पूर्व जिला मंत्री)

रतलाम का समीकरण: पहले अशोक पोरवाल का नाम आया था, पर विरोध शुरू हो गया। स्थानीय विधायक चेतन कश्यप राजी नहीं थे। इसके बाद उन्हीं ओर से प्रहलाद पटेल का नाम बढ़ाया गया। प्रहलाद ने 2014 में पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था। (उम्र 46, 10वीं पास, होटल व्यवसाय )

नगर निगम : भाजपा-कांग्रेस में ये उम्मीदवार
भोपाल
भाजपा: मालती राय (एमए-बीएड) कांगे्रस: विभा पटेल (एमए, एमफिल)
इंदौर
भाजपा: पुष्यमित्र भार्गव (एमफिल लॉ)
कांग्रेस: संजय शुक्ला (ग्रेज्युएट)
जबलपुर
भाजपा: डॉ. जितेन्द्र जामदार (एमबीबीएस, एमएस)
कांग्रेस: जगत बहादुर (बीकॉम)
उज्जैन
भाजपा: मुकेश टटवाल (बीए)
कांग्रेस: महेश परमार (एमए, एलएलबी)
खंडवा
भाजपा: अमृता यादव (एमए)
कांग्रेस: आशा मिश्रा (ग्रेज्युएट)
देवास
भाजपा: गीता अग्रवाल (12वीं)
कांग्रेस: कविता व्यास (12वीं)
बुरहानपुर
भाजपा: माधुरी पटेल (बीए)
कांग्रेस: शहनाज इस्माइल (12वीं)
सतना
भाजपा: योगेश ताम्रकार (बीकॉम)
कांग्रेस: सिद्धार्थ कुशवाहा (बीए)
मुरैना
भाजपा: मीना जाटव (ग्रेज्युएट)
कांग्रेस: शारदा सोलंकी (10वीं)
सिंगरौली
भाजपा: चंद्रप्रताप (12वीं)
कांग्रेस: अरविंद सिंह चंदेल (एमए)
सागर
भाजपा: संगीता तिवारी (एमए)
कांग्रेस: निधि जैन (एमएससी)
छिंदवाड़ा
भाजपा: आनंद धुर्वे (12वीं)
कांग्रेस: विक्रम अहाके (बीए)
कटनी
भाजपा: ज्योति दीक्षित (एमएससी)
कांग्रेस: श्रेहा खण्डेलवाल (एमए)
रीवा
भाजपा: प्रमोद व्यास (बीकॉम) कांग्रेस: अजय मिश्रा (ग्रेज्युएट)
ग्वालियर
भाजपा: सुमन शर्मा (एमए)
कांग्रेस: शोभा सिकरवार (एमएपीएचडी)
रतलाम
भाजपा: प्रहलाद पटेल (10वीं)
कांग्रेस: अभी घोषित नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो