script

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- 1 हजार पदों पर होगी भर्ती, दिवाली के बाद छात्रों को फिर से एडमिशन का मौका

locationभोपालPublished: Nov 12, 2020 05:04:17 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही शिक्षकों के एक हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि शेष पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे।

news

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- 1 हजार पदों पर होगी भर्ती, दिवाली के बाद छात्रों को फिर से एडमिशन का मौका

भोपाल/ मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही शिक्षकों के एक हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि शेष पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे। इस बात की घोषणा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि, सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार पर काम कर रही है। सभी छात्रों को एडमिशन मिले और उन्हें शिक्षा के साथ प्रोफेशनल शिक्षा मिले, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा प्रत्याशी की हार पर लगाई थी अजीब शर्त, हारने पर मूंह काला कर बाजार में घूमा समर्थक, देखें वीडियो


सैकड़ों आदर्श कॉलेज खोले जाएंगे

सरकार जल्द ही 517 कॉलेजों में से 200 कॉलेजों को सर्व सुविधायुक्त करने जा रही है। इसमें छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही कॉलेज में मिलने लगेंगी। इन कॉलेजों को आदर्श बनाया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य को पढ़ाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर अतिथि विद्वान को रखने पर विचार किया जा रहा है। एक महाविद्यालय में तीन प्राचार्य की ट्रेनिंग होगी।

 

सहायक प्राध्यापक होंगे पदोन्नत

news

प्रदेश के 550 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत कर सह प्राध्यापक बनाए जाएंगे। प्राध्यापकों की पेंशन का सरलीकरण किया जाएगा। साथ ही, जनभागीदारी समिति का भी गठन किया जाएगा। कोरोना काल में कॉलेजों में ठीक समय में परीक्षा हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- घर वालों को बिना बताए कॉलेज में एडमिशन का पता करने आया था छात्र, नदी में मिली लाश


गली-मोहल्लों में खुलने वाले कॉलेज गिरा रहे शेक्षणिक स्तर, जल्द कसेगी नकेल

शिक्षा मंत्री ने बताया कि, उच्च शिक्षा का स्तर गिरने का बड़ा कारण गली-मोहल्लों में खोले जा रहे कॉलेज हैं। अब जल्द ही इनपर लगाम लगाई जाएगी। ऐसा करके उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, साथ ही छात्रों के लिए सुलभ शिक्षा की सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकेंगी। प्रदेश प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। कॉलेजों मं रोजगार प्रशिक्षण और वोकल फॉर लोकल के लिए काउंसलिंग अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कैबिनेट के निर्णय के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के आधार पर 5% भर्ती की कार्यवाही पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग शिक्षक अभिभावक योजना के माध्यम से प्रत्येक शिक्षक द्वारा अपने आवंटित विद्यार्थियों से नियमित संवाद करेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 जागरूकता अभियान, लोगों को ऐसे बताया जा रहा 3 डस्टबिन रखने का महत्व


दिवाली के बाद छात्रों को एक और मौका

मंत्री यादव ने कहा कि, एडमिशन के पांच चरण पूरे किये जा चुके हैं। एक चरण दीपाली के बाद और करेंगे, ताकि बचे हुए बच्चों को भी एडमिशन मिल जाए। कोरोना के चलते परीक्षा का विकल्प निकाला जाएगा, ताकि बच्चों का नुकसान न हो, इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो